कश्मीरी पंडित शिक्षिका की हत्या पर पति ने कहा- आतंकी सोचते हैं वो सिर्फ़ एक इंसान को मार रहे हैं, जबकि पूरा परिवार मर जाता है

By अभिनय आकाश | May 31, 2022

राहुल भट के बाद अब एक और कश्मीरी पंडित की हत्या का मामला सामने आया है। जहां कुलगाम जिले में आतंकियों ने एक महिला टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी। कुलगाम के हाई स्कूल गोपालपोरा इलाके में एक महिला शिक्षिका पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में उसे काफी गोलियां लगी हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में कश्मीर जोन की पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई कि घायल महिला शिक्षिका की मृत्यु हो गई। इस अपराध में शामिल आतंकियों की जल्द ही पहचान कर उन्हें मार गिराया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: हिंदू शिक्षिका को स्कूल में घुसकर गोली मारी, कश्मीरी पंडितों ने फिर से सामूहिक पलायन की चेतावनी दी

उमर अब्दुल्ला ने ‘‘घिनौना’’ कृत्य करार दिया

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शिक्षिका की हत्या को ‘‘घिनौना’’ कृत्य करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘रजनी जम्मू संभाग के सांबा जिले की निवासी थीं। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शिक्षिका के तौर पर काम कर रही थीं, एक घिनौने हमले में उनकी जान चली गई। मेरी संवेदनाएं उनके पति राज कुमार और परिवार के साथ हैं। हिंसा के कारण एक और घर तबाह हो गया। अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘ निहत्थे नागरिकों पर निशाना बनाकर किए गए हालिया हमलों की लंबी सूची में यह एक और हमला है। निंदा एवं शोक के शब्द और सरकार का आश्वासन कि स्थिति सामान्य होने तक वे चैन से नहीं बैठेंगे...सभी खोखले प्रतीत होते हैं। 

प्रमुख खबरें

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा