कश्मीरी पंडित बाल ठाकरे को अपना आदर्श मानते हैं: शिवसेना सांसद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2022

नांदेड़ (महाराष्ट्र)। शिवसेना सांसद अनिल देसाई ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि कश्मीरी पंडित शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे को अपना आदर्श मानते हैं क्योंकि उन्होंने आतंकवादियों द्वारा निशाना बनाए जाने और 1990 के दशक में घाटी छोड़ने के लिए मजबूर किए जाने के बाद समुदाय के कुछ लोगों को महाराष्ट्र में बसने में मदद की थी। पार्टी से राज्यसभा सदस्य देसाई ने कहा किदिवंगत बाल ठाकरे ने महाराष्ट्र में विस्थापित कश्मीरी छात्रों के लिए शिक्षा की व्यवस्था की भी थी।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में बढ़ रहा आम आदमी पार्टी का कुनबा, बड़ी संख्या में नेताओं ने ली 'आप' की सदस्यता

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित हिंदी फिल्म द कश्मीर फाइल्स देखी है तो शिवसेना नेता ने इससे इनकार किया लेकिन कहा कि उन्होंने फिल्म की समीक्षाएं पढ़ी है। एक सवाल के जवाब में देसाई ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सरकार बदले की राजनीति नहीं करती है।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Pinaky Balhara ने कुराश के सेमीफाइनल में बनाई जगह, पदक पक्का

फगवाड़ा में LPU छात्रों के प्रदर्शन के बाद NH 44 पर 15 घंटे बाद यातायात बहाल

एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष Volleyball टीम का दबदबा, हांगकांग को 3-0 से हराया

Prasidh Krishna ने West Indies के खिलाफ संभाली गेंदबाजी की जिम्मेदारी, 2 विकेट झटके