घाटी से पलायन कर रहे हैं कश्मीरी पंडित और भाजपा राजनीति कर रही : संजय सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2022

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने कश्मीरी पंडितों के एक बार फिर से पलायन करने को लेकर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना की और कहा कि भाजपा नीत सरकार जमीनी स्तर पर काम करने के बजाय राजनीति कर समय बर्बाद कर रही है। आप के राज्यसभा सदस्य ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘आज, कश्मीर के विभिन्न हिस्सों से खौफनाक घटनाओं की खबरें आ रही हैं, जिससे समूचे देश में रोष की लहर छा गई है। कश्मीरी पंडित समुदाय बड़ी संख्या में पलायन कर रहा है।’’

इसे भी पढ़ें: बहराइच में मस्जिद की छत गिरने से दो नमाजियों की मौत, सात घायल

उन्होंने कहा, ‘‘घाटी में आतंकवादी कश्मीरी पंडितों की हत्या कर रहे हैं जबकि भाजपा सरकार उन्हें सुरक्षा मुहैया करने में नाकाम रही है। कश्मीरी पंडित अपने छोटे बच्चों, बूढ़े माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ राज्य से पलायन कर रहे हैं।’’ उल्लेखनीय है कि सिलसिलेवार लक्षित हत्याओं से केंद्रशासित प्रदेश हाल के महीनों में दहल उठा है।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Red Fort Car Blast पर UNSC रिपोर्ट ने किया बड़ा खुलासा, धमाके के तार Al Qaeda in the Indian Subcontinent से जोड़े

Shravan Special: महादेव पूजा में वर्जित हैं ये चीजें, Shiv Puja में न करें ये Mistakes

Jharkhand में परीक्षा धांधली के खिलाफ 20वें दिन प्रदर्शन जारी, JPSC परीक्षा रद्द होगी

Ghaziabad में तेज रफ्तार Thar की टक्कर से Home Guard जवान की मौत, सिपाही घायल