इस्लाम सहिष्णुता सिखाता है: नुपुर शर्मा का सिर कलम करने वाला वीडियो वायरल, कश्मीरी यूट्यूबर ने कहा- गुस्ताख-ए-रसूल की एक सजा, बाद में मांगी माफी

By अभिनय आकाश | Jun 11, 2022

पैगंबर मोहम्मद को लेकर टिप्पणी के बाद बीजेपी की निलंबित नेता नुपुर शर्मा को लगातार जान से मारने धमकिया मिल रही हैं। दिल्ली पुलिस की तरफ से नुपुर शर्मा को सुरक्षा भी दी गई है। इन सब के बीच कश्मीर के एक यूट्यूबर ने नुपुर शर्मा का सिर कलम करने वाला एक ग्राफिक वीडियो बनाया है। फैसल वानी के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी ने अपने यूट्यूब चैनल 'डीप पेन फिटनेस' नाम से एक वीडियो पोस्ट किया था। उक्त वीडियो में वानी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "कोई कार्रवाई नहीं ... गुस्ताक-ए-रसूल की एक ही साजा ... सर कलाम (ईशनिंदा की सजा सिर काटना रही है)।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने जामा मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की

कश्मीर के यूट्यूबर फैसल वानी ने बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा का सिर कलम करने वाले अपने वीडियो के वायरल होने के बाद माफी मांग ली है। यूट्यूब पर पोस्ट किए गए माफीनामे के वीडियो में वानी ने खुद को आम इंसान बताते हुए कहा, "हां, मैंने वीडियो बनाया लेकिन मेरा कोई गलत इरादा नहीं था। मैंने वीडियो को डिलीट कर दिया और अगर किसी को ठेस पहुंची हो तो मैं माफी मांगता हूं।" फैसल वानी यूट्यूब पर डीप पेन फिटनेस नाम से एक फिटनेस चैनल भी चलाता है। इस सप्ताह की शुरुआत में अपने चैनल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में यूट्यूबर को नंगे बदन और तलवार चलाते हुए देखा गया था, जिसका इस्तेमाल वह नूपुर शर्मा की एक तस्वीर के लिए करता था। ग्राफिक वीडियो को अब वानी के चैनल से हटा दिया गया है। 

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनसेवा के 25 वर्ष किए पूरे, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा

Mathura के वृंदावन गुरुकुलम में पानी की टंकी साफ करते समय 4 छात्रों की मौत

Sensex 460 अंक फिसला, RBI नीतिगत फैसले से पहले Nifty भी 22610 पर लुढ़का

Nagaland में गोली लगने से Assam Rifles के जवान वी. तेजा की मौत, ओडिशा में शोक