केट मिडलटन की शाही शादी से लेकर जेम्स बॉन्ड प्रीमियर तक के बेस्ट गाउन, जिसे देखकर आप भी कहेंगे WOW!

By निधि अविनाश | Oct 18, 2021

शादी समारोह हो या किसी प्रीमियर में शामिल होना हो ब्रिटेन के शाही जोड़े हमेशा से ही अपने अवतार से लोगों का दिल जीतते आ रहे है।अपने शाही कार्यकाल के दौरान, केट अलग-अलग तरीके के फॉर्मल गाउन में नजर आई है।आज हम आपके सामने केट के शाही शादी से लेकर जेम्स बॉन्ड प्रीमियर तक के सबसे अच्छे लुक वाले 5 गाउन पेश करने जा रहे है जिसे देखकर आपका भी मन खुश हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: बोरिस जॉनसन से PM मोदी ने की बात, भारत-यूके एजेंडा 2030 की प्रगति पर हुई चर्चा

1-28 सितम्बर 2021 को नई जेम्स बॉन्ड फिल्म, नो टाइम टू डाई के प्रीमियर आयोजित किया गया था जिसमें फिल्म के स्टारकास्ट समेत शाही जोड़ा भी शामिल था। इस प्रीमियर के दौरान डचेस ऑफ कैम्ब्रिज ने बॉन्ड गर्ल की पोशाक पहनी थी। उनका यह शानदार गाउन गोल्डन कलर का था जिसमें शानदार कढ़ाई की गई थी। इस केप गाउन को डचेस के पसंदीदा डिजाइनरों में से एक जेनी पैकहम द्वारा तैयार किया गया था।

2- 2 फरवरी 2020 को बाफ्टा फिल्म पुरस्कार आयोजित हुआ था। इस आयोजन में शाही जोड़ा भी शामिल हुआ था। केट ने इस आयोजन में एक सफेद और सोने की अलेक्जेंडर मैक्वीन की पोशाक पहनी थी, जिसे उन्होंने शुरू में 2012 में मलेशिया में पहना था। उन्होंने इस पोशाक को वैन क्लीफ और अर्पेल्स हार और झुमके के साथ पहना था।

3- 11 दिसंबर 2019 को जिस गाउन को पहले राजकुमारी डायना ने पहना था उसी गाउन को डचेस ने बकिंघम पैलेस में एक राजनयिक कोर के स्वागत में पहना था।उन्होंने एक साधारण ब्लैक वेलवेट गाउन के साथ कई एक्सेसरीज को पहना था।

4- 15 अक्टूबर 2019 को शाही जोड़े ने पाकिस्तान का दौरा किया था। ड्यूक एंड डचेस ऑफ कैम्ब्रिज के पाकिस्तान के शाही दौरे के दौरान, केट ने पाकिस्तान में ब्रिटिश उच्चायुक्त द्वारा आयोजित एक विशेष स्वागत के लिए एक शानदार पन्ना हरा, लंबी आस्तीन का गाउन पहना था।

5- 18 फरवरी 2018 को जब केट प्रेगंनेंट ती तब भी उन्होंने हरे रंग के गाउन को बहुत अच्छे से पहना था। पन्ना के गहनों के साथ केट के उपर यह गाउन अलग से ही नजर आ रहा था। बता दें कि वह और प्रिंस विलियम लंदन में बाफ्टा में शामिल हुए थे। 

6- 10 अप्रैल 2016 को शाही जोड़े ने भारत का दौरा किया था। मुंबई में आकर्षक लग रही केट ने नीले, कढ़ाई वाले गाउन और मैचिंग शॉल पहनी थी। 

शाही शादी

29 अप्रैल 2011 को शाही जोड़े की शादी हुई जिसमें केट का कोई भी गाउन उनकी शादी की पोशाक से ज्यादा खूबसूरत नहीं है। बता दें कि, केट की शादी का पोशाक अलेक्जेंडर मैक्वीन में सारा बर्टन द्वारा डिजाइन किया गया है। यह गाउन 9 फुट लंबी थी। केट ने बकिंघम पैलेस में शाम के रिसेप्शन के लिए शादी की दूसरी पोशाक पहनी थी। केट की यह गाउ स्ट्रैपलेस थी जिसे श्रग के सथ कैरी किया गया था। इस गाउन को भी अलेक्जेंडर मैक्वीन में सारा बर्टन द्वारा डिजाइन किया गया था।

प्रमुख खबरें

SRH vs LSG: PlayOff की दौड़ में बने रहने के लिये लखनऊ को हराने उतरेगी सनराइजर्स हैदराबाद

Rahul Gandhi Jharkhand Rally | मोदी ने 10 साल में 22 लोगों को अरबपति बनाया, हम करोडों लोगों को लखपति बनाएंगे, राहुल गांधी बयान

3 साल के बच्चे की ड्राई आइस खाने की वजह से जान चली गई, आखिर यह सेहत के लिए हानिकारक क्यों है?

The New York Time , The Washington Post और Associated Press को मिला Pulitzer Prize