‘कटहल’ को सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना मप्र के लिए गौरव का क्षण: मुख्यमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2025

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने फिल्म ‘कटहल’ को सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर शनिवार को फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि यह मध्यप्रदेश के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है।

मुख्यमंत्री ने कामना की कि अशोक और यशोवर्धन मिश्रा अपनी लेखनी एवं निर्देशन से समाज जागरण के नित-नए प्रयास करते रहें। शुक्रवार को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। ‘12वीं फेल’ ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता, जबकि हिन्दी फिल्म श्रेणी में ‘कटहल’ ने बाजी मारी।

यादव ने कहा, ‘‘सफलता शार्टकट से नहीं मिलती। सफलता पाने के लिए मेहनत और संघर्ष करके तपना पड़ता है। तभी इंसान का असली व्यक्तित्व सामने आता है।’’ यादव ने मुरैना जिले के निवासी भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के संघर्ष से सफलता हासिल करने के कथानक पर आधारित फिल्म ‘12वीं फेल’ को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म पुरस्कार का सम्मान मिलने पर बधाई दी।

उन्होंने कहा कि यह मध्यप्रदेश के सभी के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। यादव ने कहा, ‘‘असफलता को मात देकर, कठोर परिश्रम से आईपीएस अधिकारी बनने तक मनोज कुमार शर्मा का सफर युवाओं को लगन, परिश्रम व प्रयास से सफलता पाने के लिए प्रेरित करेगा।’’ उन्होंने इस फिल्म निर्माण की पूरी टीम को भी बधाई दी।

प्रमुख खबरें

Elon Musk की Tesla Robotaxi सेवा को रात में छोटे जानवर पहचानने में आ रही परेशानी

Rajpal Yadav को सुप्रीम कोर्ट से कड़ी फटकार, चेक बाउंस मामले में रकम न चुकाने पर जताई नाराजगी

Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी

वैश्विक भाषा बन गई है हिंदी: प्रो. संजय द्विवेदी