कठुआ हमला: शहीद हुए पांच जवान उत्तराखंड के थे, मुख्यमंत्री Dhami ने दी श्रद्धांजलि

By Prabhasakshi News Desk | Jul 09, 2024

देहरादून । जम्मू-कश्मीर के कठुआ में गश्ती दल पर आतंकवादी हमले में शहीद हुए पांच सैन्यकर्मी उत्तराखंड के थे और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बयान में कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए कायराना आतंकवादी हमले में उत्तराखंड के पांच बहादुर जवान शहीद हो गए। यह हम सभी के लिए बहुत दुख की बात है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे वीर जवानों ने उत्तराखंड की समृद्ध सैन्य परंपरा को कायम रखते हुए अपनी मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है।’’ धामी ने कहा, ‘‘उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।’’ 

शहीद हुए सैन्यकर्मियों में पौड़ी के राइफलमैन अनुज नेगी, रुद्रप्रयाग के नायब सूबेदार आनंद सिंह रावत, टिहरी के नायक विनोद सिंह, पौड़ी के कमल सिंह और टिहरी के आदर्श नेगी शामिल हैं। यह हमला सोमवार को हुआ जब कठुआ के बदनोटा इलाके में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह ने गश्त कर रहे एक दल पर घात लगाकर हमला किया। घात लगाकर हमला करने वाले आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हमले में पांच लोग घायल भी हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Israel के पीएम Netanyahu ने भारतीय पायलट Smit Machhar की बहादुरी को सराहा, स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

FSSAI लैब ने Dairy Whitener को बताया असुरक्षित, Nestle India ने दी सफाई

वित्तीय धोखाधड़ी में वांछित Kushal Samir Mehta मुंबई से गिरफ्तार, पटियाला हाउस कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा

उत्तराखंड Cabinet ने 153 साल पुराने British-era सिंचाई कानून को खत्म करने का लिया फैसला