कठुआ, उन्नाव बलात्कार मामला: मालीवाल की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2018

नयी दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की भूख हड़ताल आज तासरे दिन भी जारी रही। वह सरकार से महिलाओं के खिलाफ यौन अपराध पर लगाम लगाने के लिए ठोस कार्रवाई करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर हैं। मालीवाल जम्मू - कश्मीर के कठुआ और उत्तर प्रदेश में बलात्कार की हालिया घटनाओं के मद्देनजर भूख हड़ताल पर हैं। मालीवाल ने भूख हड़ताल शुरू करने से पहले कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने एक दिन का उपवास रखा। हमें उम्मीद थी कि वह इस मुद्दे पर कुछ बोलेंगे और देशवासियों को हमारी बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन देंगे। लेकिन प्रधानमंत्री और उनकी पूरी सरकार की चुप्पी बहुत ही निराशाजनक है।’’ 

 

इन जघन्य घटनाओं पर पहली बार टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि ये घटनाएं देश के लिए शर्म की बात हैं और उन्होंने कहा था कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और बेटियों को न्याय मिलेगा। गौरतलब है कि कठुआ में बकरवाल समुदाय की आठ वर्षीय लड़की 10 जनवरी को अपने घर के पास से लापता हो गई थी और एक सप्ताह बाद उसी इलाके में उसका शव बरामद किया गया। उन्नाव मामले में 17 वर्षीय लड़की ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने चार जून 2017 को अपने आवास पर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

 

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने बलात्कार पीड़िता के माता-पिता के मन बदलने पर गर्भपात का आदेश वापस लिया

Gurpatwant Singh Pannun की हत्या की साजिश में शामिल थे रॉ ऑफिसर? अमेरिकी रिपोर्ट में दावा, भारत ने अब किया करारा पलटवार

Adolf Hitler Death Anniversary: दुनिया के सबसे बड़े तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने अपने लिए चुनी थी कायरों वाली मौत

Priyanka Gandhi Will Not Contest Elections | प्रियंका गांधी वाड्रा के आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना नहीं है, सूत्रों ने दी जानकारी