Katrina Kaif ने Kartik Aaryan की Chandu Champion की तारीफ की, इसे 'अविश्वसनीय प्रेरणादायक कहानी' बताया

By रेनू तिवारी | Jun 21, 2024

कार्तिक आर्यन अपनी हालिया फिल्म चंदू चैंपियन की रिलीज के बाद से ही प्रशंसकों और फिल्मी हस्तियों से प्रशंसा बटोर रहे हैं। फिल्म देखने और इसे पसंद करने वाली हस्तियों की सूची में नवीनतम नाम कैटरीना कैफ का है। 'वेलकम' की अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर चंदू चैंपियन के निर्देशक कबीर खान और फिल्म के मुख्य अभिनेता की 'शानदार अभिनय' के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कबीर को 'खूबसूरत कहानीकार' भी कहा।

 

इसे भी पढ़ें: बलात्कार में भी गर्भपात करने की नहीं थी महिलाओं को इजाजत, पालनी पड़ती थी नाजायज औलादें! इस इस्लामिक देश में पहली बार होगा सुधार | UAE Allow Abortion


चंदू चैंपियन की समीक्षा

फिल्म की समीक्षा में लिखा, ''इस स्पोर्ट्स बायोपिक में कार्तिक आर्यन और कबीर खान ने मुरलीकांत पेटकर की कहानी पेश की है, जो काफी संघर्ष के बाद अपनी मंजिल तक पहुंचे हैं। नाडियाडवाला ग्रैंडसन्स द्वारा निर्मित यह फिल्म आपको 1970 के दशक की उस समयरेखा में ले जाएगी, जब मुरलीकांत पेटकर आखिरकार पैरालंपिक चैंपियन बनने की अपनी मंजिल तक पहुंचे थे।''

इसे भी पढ़ें: Rain In Delhi: चिलचिलाती गर्मी से राहत, दिल्ली-गुरुग्राम के कुछ हिस्सों में हुई बारिश

IMDb रेटिंग

बॉक्स ऑफिस के अलावा, IMDb पर भी चंदू चैंपियन का जादू देखने को मिल रहा है। कार्तिक आर्यन अभिनीत यह फिल्म इस तिमाही में सबसे ज्यादा रेटिंग (8.9) पाने वाली फिल्म बन गई है। एक तरफ फिल्म को मिल रही रेटिंग और दूसरी तरफ वर्ड ऑफ माउथ के फायदे से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता के झंडे गाड़ती नजर आ रही है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य