डिनर पार्टी में Vicky Kaushal से पहली बार मिली थीं Katrina Kaif, देखते ही अभिनेता पर दिल हार बैठी थीं अभिनेत्री

By एकता | Sep 08, 2022

बॉलीवुड के मशहूर रियलिटी चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 7' का दसवां एपिसोड, जिसे गुरुवार को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज कर दिया गया है, काफी चर्चा में बना हुआ है। शो के इस एपिसोड में फिल्म 'फोन भूत' की कास्ट कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर नजर आए। तीनों कलाकारों ने शो के होस्ट के साथ जमकर मस्ती की और निजी जिंदगी के बारे में भी खुलकर बात की। इस दौरान शो पर अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपने पति और अभिनेता विक्की कौशल के साथ अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

करण जौहर के साथ कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता था वो कौन हैं। वो कभी मेरे रडार पर नहीं था। सबसे मजेदार बात यह थी कि मैंने उसके बारे में कभी सुना ही नहीं था। वास्तव में ईमानदारी से मैंने बस उसका नाम सुना था मगर उससे मेरा कोई संपर्क नहीं था। लेकिन जब मैं पहली बार उससे मिली तो मैं उनपर फिदा हो गई।"

इसे भी पढ़ें: Radhika Apte Birthday Special: कभी न्यूड सीन पर मचा था बवाल, रिलीज नहीं हुई थी फिल्म लेकिन आज ओटीटी क्वीन है अभिनेत्री

अभिनेत्री ने आगे बताया, "जब मुझे लगा कि मैं इस व्यक्ति को पसंद करने लगी हूँ तो मैं ये बात सबसे पहले ज़ोया अख्तर को बताई। जिन्होंने जानकर या अनजाने में हमें मिलवाने में एक अहम रोल निभाया।" इस बीच करण ने कहा कि मैं जोया के घर पर डिनर पार्टी के लिए गया था। वहां विक्की भी था, तुम भी थीं। ऐसा लग रहा था कि ये लव स्टोरी है जो हमारी आँखों के सामने हो रही हैं। तुम दोनों को देखकर जोया ने मुझसे कहा विक्की बहुत अच्छा है, कैटरीना बहुत प्यारी हैं, इन दोनों को साथ आना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Katrina के सुहाग'दिन' के लॉजिक से Koffee With Karan में हुआ बड़ा ब्लास्ट, देखना न भूलें अपकमिंग एपिसोड

अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे मशहूर जोड़ियों में शुमार हैं। दोनों ने कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर दिसंबर 2021 में शादी के बंधन में बंध गए। शादी से पहले दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा और कभी भी मीडिया में इसके बारे में बात नहीं की।

इसे भी पढ़ें: अंकल की हैवानियत से लेकर प्रॉस्टिट्यूट के काम तक, Rohit Verma ने खोले राज तो इंटरनेट पर मच गई सनसनी

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'फ़ोन भूत'

अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपनी आने वाली फिल्म फोन भूत का प्रमोशन के लिए कॉफी विद करण के शो पर आई थीं। फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं और इसका हाल ही में एक मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था। फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रमुख खबरें

NIIT Learning Systems ने अमेरिकी कंपनी Blue Water Learning को 167 करोड़ रुपये में खरीदा

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा

UP MLC Election: 11 सीटों के नतीजे घोषित, BJP ने 6 और SP ने 5 पर दर्ज की जीत

Arunachal Pradesh सीमा पर हालात सामान्य, Pema Khandu बोले- सेना कर रही मजबूत सुरक्षा