कैटरीना कैफ ने शेयर की अपनी मेहंदी की तस्वीर, क्या आपको दिखा विक्की कौशल का नाम?

By एकता | Dec 20, 2021

बॉलीवुड के न्यूली मेरिड कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। शादी की खबरों से लेकर अब तक दोनों ही लाइमलाइट में बने हुए हैं। शादी के बाद से ही कपल अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करके अपने फैंस के दिलों को धड़काने में लगा हुआ है। शादी, हल्दी, मेहंदी के फंक्शन की तस्वीरों के बाद अब अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने हाल ही में अपने हाथों की तस्वीर शेयर की है। शेयर की गई इस तस्वीर में आप कैटरीना के हाथों पर लगी मेहंदी को साफ़ तौर पर देख सकते हैं। अभिनेत्री के फैंस उनके हाथों पर लगी मेहंदी में उनके पति विक्की कौशल का नाम तलाशने के लिए पागल हुए जा रहे हैं। इस बात का अंदाजा आप तस्वीर पर किये गए कमेंट्स को देख कर लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें रिलीज, देखें शादी का पूरा एल्बम

इससे पहले कैटरीना ने रसोई की रस्म के दौरान हलवा बनाया था जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगायी थी। विक्की कौशल ने अपनी बीवी के बनाए गए हलवे की जमकर तारीफ की। फैंस अब इस न्यूली मेरिड कपल के हनीमून की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। राजस्थान के सिक्स सेंसेज फोर्ट बरवाड़ा में 9 दिसंबर को कैटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बंधन में बंधे थे।

प्रमुख खबरें

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद

Odisha में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, Malkangiri में स्कूल और आंगनवाड़ी बंद