शादी के बाद बदली Katrina Kaif की पसंद, खाने लगी हैं मक्खन और परांठे, Vicky Kaushal ने किया खुलासा

By एकता | Sep 17, 2023

अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म 22 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। बता दें, फिल्म में मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर भी अभिनय करती नजर आने वाली हैं। अभिनेता और अभिनेत्री अपनी इस आगामी फिल्म का जमकर प्रचार कर रहे हैं। इन सब के बीच विक्की ने एक इंटरव्यू में अपनी पत्नी और अभिनेत्री कैटरीना कैफ के बारे में बात की है। इस इंटरव्यू में अभिनेता ने बताया कि शादी के बाद कैसे कैटरीना और उनको एक-दूसरे का पसंदीदा खाना पसंद आने लगा है। अभिनेता का ये इंटरव्यू सोशल मीडिया पर चर्चा का मुद्दा बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें: आखिर वो कौन सी वजह थी जिसके कारण Rubina Dilaik देना चाहती थी Abhinav Shukla को तलाक? फिर इस तरह अपने रिश्ते को बचाया

कैटरीना ने चुना था शादी का मेनू

विक्की और मानुषी अपनी फिल्म का प्रचार करने कौन बनेगा करोड़पति के शो पर पहुंचे थे। इस दौरान अभिनेता ने खुलासा किया था कि कैटरीना कैफ ने शादी का डिनर मेनू चुना था। अभिनेता ने कहा, 'जो नाश्ता था वो मैंने चुना था। क्योंकि उसमें छोले भटूरे, आलू के परांठे ये सब जरूरी थे। कैटरीना ने रात के खाने का मेनू तय किया। क्योंकि किसी कारणवश 8 बजे के बाद पंजाबियों को फ़र्क नहीं पड़ता क्या खा रहे हैं।'

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, Isha Foundation के 77 सदस्य भी शामिल

Nepal Floods में 130 से अधिक भारतीय लापता, ईशा फाउंडेशन के 77 सदस्य भी शामिल

BJP नेता Amar Pal Maurya का Lucknow में जोरदार स्वागत, गिनाए सरकार के काम

Indore के राऊ में तेज रफ्तार SUV ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल