मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के निधन पर कौशिक ने किया शोक व्यक्त

By दिनेश शुक्ल | Aug 21, 2019

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर की लंबी बीमारी के बाद हुए निधन पर छत्तीसगढ़ बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने शोक व्यक्त किया है। धरमलाल कौशिक ने कहा कि हमने एक कर्मयोगी कार्यकर्ता के रूप में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल गौर खोया है।उनका समूचा जीवन समाज में अन्त्योदय के स्थापना के लिये समर्पित रहा है। मंत्री के तौर पर उनका कार्य सबके लिये अनुकरणीय रहा है।

हर युग में स्व.गौर कुशल संगठक के रूप में याद किये जायेंगे।उनके निधन से हम सब को अपूरणीय क्षति हुई है। अविभाजित मध्य प्रदेश जिसमें छत्तीसगढ़ भी सम्मिलित था के समय छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने दिवंगत बाबूलाल गौर के साथ पार्टी में काम किया था उन्होंने उस समय के समय भी याद किए और पार्टी के लिए एक अपूर्ण क्षति बताया साथ ही परिवार को इस दुःख को सहने की ईश्वर से प्रार्थना भी की।

प्रमुख खबरें

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार

नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक वर्ल्ड में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?

Mental Health सुधारने में मददगार है Color Therapy, तनाव और डिप्रेशन से दिलाती है राहत