By प्रणव तिवारी | Aug 14, 2021
गोरखपुर। "एक शाम शहीदों के नाम" कवि सम्मेलन का कार्यक्रम प्रभा साक्षी न्यूज़ नेटवर्क गोरखपुर की टीम द्वारा आयोजित किया गया। आजादी के 75 वें वर्षगांठ को मनाने हेतु स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन का आयोजन गोरखपुर लिटरेरी सोसायटी के प्रांगण में हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की गोरखपुर के वरिष्ठ समाजसेवी तथा गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा जटाशंकर के अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह ने।
कवि सम्मेलन की शुरुआत एकता उपाध्याय ने मां सरस्वती की वंदना करके प्रारंभ की जिसके बाद बाकी कवियों ने अपनी प्रस्तुतीकरण दी कवियों ने भारत की आजादी दिलवाने के लिए अपनी शहादत दे चुके वीर सपूतों को नमन किया तथा अपनी शायराना अंदाज में लोगों का अभिवादन तथा अभिनंदन किया। कार्यक्रम के अंतिम में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सरदार जसपाल सिंह ने अपने आशीर्वचनों से अभीसिंचित किया तथा इस तरह के कार्यक्रम को कराने हेतु प्रभासाक्षी न्यूज़ नेटवर्क की टीम को साधुवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का अंत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को गाकर कवियों द्वारा समाप्त किया गया।