कायस्थ समाज ने अजय देवगन की फिल्म थैंक्स गॉड में आपत्तिजनक दृश्यों को हटाने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2022

धौलपुर। कायस्थ समाज ने निहालगंज थाने में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘थैंक्स गॉड’ के ट्रेलर में पौराणिक देवता चित्रगुप्त जी को कथित रूप से अपमानित करने पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिये शिकायत दी है। कायस्थ समाज ने अभिनेता अजय देवगन, फिल्म निर्माता टी सीरीज एवं मारुति इंटरनेशनल फिल्म निर्माता कंपनी समेत अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। इसी क्रम में शुक्रवार को कायस्थ समाज की ओर से जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।

इसे भी पढ़ें: पायलट को मुख्यमंत्री पद नहीं देने पर अड़े हैं गहलोत! डोटासरा या सीपी जोशी की लग सकती है लॉटरी

इससे धार्मिक भावनायें आहत हुई हैं। साथ ही फिल्म के माध्यम से देश का सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रची जा रही है। इसलिए फिल्म से आपत्तिजनक दृश्यों को हटाया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश