Haryana को केसी वेणुगोपाल ने बना दिया था अय्याशी का अड्डा, अपने महिला मित्रों की...पत्रकार के संगीन दावे से कांग्रेस में कलह मचना तय

By अभिनय आकाश | Oct 10, 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली शिकस्त से कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी को हार का अंदेशा नहीं था। हरियाणा को लेकर कांग्रेस पार्टी का कॉन्फिडेंस मानो इतना हाई की चुनाव आयोग भी कन्फ्यूज हो जाए कि हरियाणा में चुनाव कराने भी है या रहने दिया जाए। हरियाणा का अगला सीएम बनने के लिए भूपेंद्र हुड्डा और कुमारी शैलेजा के बीच ऐसी खींचतान चल रही थी। लेकिन नतीजों से ऐसा उलटफेर किया कि सब बेमानी हो गया। कांग्रेस एक बार फिर बीजेपी के सामने सीधे मुकाबले में कमजोर साबित हुई। पिछले कुछ सालों से यह ट्रेंड लगातार चला आ रहा है। साथ ही इस हार ने कांग्रेस के बढ़ते ग्राफ पर अंकुश लगा दिया। अब कांग्रेस की हार को लेकर मंथन के दौर के बीच कई हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं। वरिष्ठ पत्रकार ने कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल को लेकर कई संगीन दावे किए हैं। 

इसे भी पढ़ें: Haryana चुनाव में EVM से हुआ 'खेला'? EC से मुलाकात के बाद कांग्रेस बोली- अगले 48 घंटों में...

अब इस मामले में बीजेपी हमलावर हो गई है। बीजेपी मीडिया सेल के हेड अमित मालवीय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अशोक वानखेड़े वरिष्ठ कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल के खिलाफ कास्टिंग काउच के अपने आरोप पर कायम हैं। कांग्रेस पार्टी की चुप्पी आरोपों को वैधता प्रदान कर रही है। मालवीय ने कहा कि इससे पहले, कांग्रेस की सिमी रोज़ बेल और हरियाणा से दो बार विधायक रहीं शारदा राठौड़ ने कांग्रेस में आगे बढ़ने के लिए कास्टिंग काउच की पुष्टि की थी। गौरतलब है कि हरियाणा में मिली करारी शिकस्त के बाद पार्टी के नेता केसी वेणुगोपाल पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। पार्टी के नेता रणदीप सुरजेवाला का कहना है कि राहुल गांधी के करीबी संगठन महासचिव इस पद पर पांच साल पार कर चुके हैं। ऐसे में जो चिंतन शिविर में नियम कानून तय किए गए थे अब उसके आधार पर फैसला होना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Devi Bhagavata Purana: सालों के इंतजार के बाद ऐसे बना शेर मां दुर्गा का दिव्य वाहन

Asian Games से पहले Team India की किट और Hotel पर बवाल, BCCI को खुद संभालनी पड़ी व्यवस्था

Hazari Prasad Dwivedi के साहित्य में मनुष्य और लोक चेतना ही मुख्य लक्ष्य: डॉ. अरविंदाक्षन

BRICS की सफलता और Mecca Pact की विफलता देख Bangladesh ने बदला रुख, नवंबर में India आने को आतुर हैं PM Tarique Rahman