KC Venugopal ने विपक्षी एकता पर दिया जोर, बोले- अकेले मोदी सरकार से नहीं लड़ सकती कांग्रेस

By अंकित सिंह | Feb 20, 2023

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को विपक्षी एकता की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी सरकार से "अकेले नहीं लड़ सकती"। दरअसल, 2024 चुनाव को लेकर अब राजनीतिक दल अपनी अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। 2024 में भाजपा पहले ही दावा कर चुकी है कि उसके प्रधानमंत्री पद के चेहरा नरेंद्र मोदी ही होंगे। लेकिन विपक्ष की ओर से चेहरा कौन होगा, इसको लेकर अभी भी सब के अलग-अलग दावे हैं। वहीं, केसी वेणुगोपाल से भारत जोड़ो यात्रा में कुछ विपक्षी दलों के नहीं आने पर सवाल पूछा गया था। इसी सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस अकेले इस सरकार से नहीं लड़ सकती। 

इसे भी पढ़ें: बंगाल में विकास बाधित करने के लिए कांग्रेस, माकपा और BJP ने मिलाया हाथ: Abhishek Banerjee

पार्टी महासचिव ने कहा कि कांग्रेस किसी भी कीमत पर लड़ेगी लेकिन हमें इस अलोकतांत्रिक, तानाशाही सरकार के खिलाफ लड़ने के लिए विपक्षी एकता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से वे मीडिया समेत एजेंसियों को मिस कर रहे हैं। इसलिए इन ताकतों से लड़ने के लिए विपक्षी एकता की जरूरत है। पिछले संसद सत्र में, हमारे राष्ट्रपति ने अडानी मुद्दे के खिलाफ सभी समान विचारधारा वाले दलों को बुलाने और संसद में एक आवाज उठाने की पहल की थी। हम मोटे तौर पर सोच रहे हैं कि हमें बीजेपी के खिलाफ जाना चाहिए और बीजेपी विरोधी वोटों को विभाजित करने का मौका नहीं देना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Atlanta में जुटे G20 राजनयिक, वैश्विक संकट और व्यापारिक तनाव पर उभरे मतभेद

27 देशों के साथ भारत करेगा सबसे बड़ी डील, PM मोदी की ब्रूसेल यात्रा पक्की!

कृषि मंत्री Vijay Kumar Sinha की दो टूक, खाद और बीज में गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई

यूपी में Pankaj Chaudhary ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP कार्यकर्ताओं को दिए 5 जीत के मंत्र