'किसानों की आवाज नहीं सुनते हैं केसीआर', राहुल बोले- कांग्रेस सरकार बनने पर माफ होगा 2 लाख का कर्ज, मिलेगी सही एमएसपी

By अनुराग गुप्ता | May 06, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को वारंगल में के चंद्रशेखर राव सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज तेलंगाना में कहा जाता है कि मुख्यमंत्री है लेकिन ये मुख्यमंत्री नहीं बल्कि ये राजा है। राजा और मुख्यमंत्री में क्या फर्क होता है...मुख्यमंत्री जनता की आवाज़ को सुनता है और राजा जनता की आवाज़ नहीं सुनता बल्कि वो जो करना चाहता है वो करता है। 

इसे भी पढ़ें: भारत दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम, 70 सालों में खादी व्यापार में बहुत अच्छा काम किया: नड्डा 

किसानों की आवाज नहीं सुनते हैं KCR

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आपके मुख्यमंत्री किसानों की आवाज़ नहीं सुनते हैं। तेलंगाना का किसान कह रहा है कि उनको मिर्ची और धान के लिए सही दाम चाहिए तथा कर्ज माफ होना चाहिए। कांग्रेस की जैसी ही यहां सरकार बनेगी वैसी ही किसानों का 2 लाख का कर्ज माफ होगा और सही एमएसपी मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में किसानों की विधवाएं रो रही हैं, हजारों हैं जिनके पतियों ने आत्महत्या की, इसकी जिम्मेदारी किसकी है?

इसी बीच राहुल गांधी ने कहा कि हम चुनाव में टीआरएस को गिरा देंगे और यहां पर कांग्रेस और टीआरएस के बीच सीधी लड़ाई होगी... जिस व्यक्ति ने तेलंगाना के सपने को बर्बाद किया है और युवाओं से लाखों-करोड़ों की चोरी की है, हम उन्हें माफ नहीं करेंगे।

तेलंगाना के साथ खड़ी रही कांग्रेस

उन्होंने कहा कि तेलंगाना के सपने को पूरा करने के लिए लोगों ने अपना खून और आंसू बहाए हैं और इसके लिए संघर्ष किया है। हम भी आपके साथ खड़े रहे। आखिरकार कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी ने अपने लोगों को एक नया राज्य दिया, यह जानते हुए भी कि इससे हमें नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेस का टिकट योग्यता के आधार पर दिया जाएगा, चाहे आप कितने भी शक्तिशाली हों या आप कितने भी बड़े क्यों न हों। गरीबों, किसानों के साथ नहीं तो कांग्रेस का टिकट नहीं मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें: महबूबनगर में जमकर गरजे जेपी नड्डा, बोले- भ्रष्टाचारी है केसीआर सरकार, कालेश्वरम प्रोजेक्ट उनके लिए हो गया ATM 

भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा जानती है कि कांग्रेस उनके साथ कभी समझौता नहीं करेगी, इसलिए वह तेलंगाना में टीआरएस की सरकार चाहती है। इसका प्रमाण यह है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री जितना चाहें उतना पैसा चुरा सकते हैं और भाजपा सरकार उनके पास ईडी नहीं भेजती है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026: USA ने छुड़ाए Team India के पसीने, Suryakumar की कप्तानी पारी से मिली पहली जीत

Epstein Files के दबाव में हुई India-US Deal? Sanjay Singh ने PM Modi पर लगाए संगीन आरोप

Tamil Nadu में स्टालिन की हुंकार, Assembly Elections में Mission 200 का लक्ष्य, बोले- NDA को देंगे करारा जवाब

IND vs USA Live Cricket Score: बुमराह-संजू के बिना उतरेगी Team India, USA ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी