केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने KCR को बताया किसान विरोधी, बोले- हमारी सरकार बनी तो MSP पर खरीदेंगे चावल

By अनुराग गुप्ता | Aug 21, 2022

हैदराबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को के चंद्रशेखर राव (केसीआर) सरकार पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने नलगोंडा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजगोपाल रेड्डी जी का भाजपा में प्रवेश एक नेता का भाजपा ज्वाइन करना नहीं है बल्कि केसीआर की सरकार को उखाड़ कर फेंक देने की शुरूआत है।

2014 से बंद हैं शिक्षक भर्तियां

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 2014 से तेलंगाना में शिक्षक भर्तियां बंद हैं, भर्ती अगर चालू हैं तो वो केसीआर के घर में चालू है, बाकी कहीं भर्ती नहीं होती है। केंद्र सरकार की पीएम फसल बीमा योजना का लाभ तेलंगान के किसानों को केसीआर नहीं दे रही है। केसीआर सरकार को किसान विरोधी बताते हुए अमित शाह ने कहा कि बीमा योजना से किसानों को बाढ़ के दौरान मुआवजा मिलता।

इसे भी पढ़ें: तेलंगाना के मंत्री केटीआर ने ‘परिवारवाद’ को लेकर अमित शाह पर निशाना साधा 

उन्होंने कहा कि केसीआर सरकार किसानों से एमएसपी पर चावल खरीदने को तैयार नहीं है। अगर भाजपा को तेलंगाना में सरकार बनाने का मौका दिया जाता है तो हम चावल खरीदने का वादा करते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पेट्रोल के दाम दो बार घटाए लेकिन केसीआर सरकार ने पेट्रोल पर वैट कम नहीं किया है। इससे तेलंगाना में महंगाई में तेजी आई है।

प्रमुख खबरें

Navratri Diet: 9 दिन के व्रत में कमजोरी दूर करेगी ये खास पौष्टिक फलाहारी थाली

Suzlon लगाएगी 550 करोड़ रुपये में तीन AI आधारित विंड ब्लेड संयंत्र

Delhi Court से CJP Leaders को मिली रिहाई, 1 साल शांति बनाए रखने की रखी शर्त

Delhi: एक साल शांति बनाए रखने की शर्त पर रिहा हुए कॉजपा के तीनों नेता