Uniform Civil Code पर बोले KCR, धर्मगुरुओं को मठ में रहना चाहिए, राजनीति में न घुसे

By अंकित सिंह | Jun 16, 2023

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर राजनीति में धार्मिक हस्तियों को शामिल करने का आरोप लगाया। केसीआर ने यह आरोप तब लगाया है कि जब विधि आयोग द्वारा समान नागरिक संहिता पर धार्मिक निकायों के विचार मांगने की बात सामने आई है। यूसीसी के बारे में पूछे जाने पर केसीआर ने कहा कि "कहां से वे (केंद्र) धर्म गुरुओं (धार्मिक नेताओं) को राजनीति में ला रहे हैं?" 

इसे भी पढ़ें: किसानों को मुफ्त बिजली देने के लिए प्रतिवर्ष 12,000 करोड़ रुपये खर्च कर रही तेलंगाना सरकार : राव

क्या है मामला

भारत के विधि आयोग ने बुधवार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर राय और टिप्पणियां मांगने के लिए एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया। यह 21वें विधि आयोग द्वारा अगस्त 2018 में इसी मुद्दे पर एक परामर्श पत्र जारी करने के बाद से पांच साल के अंतराल के बाद आया है। विधि आयोग ने बताया है उसने राजनीतिक रूप से संवेदनशील मुद्दा ‘समान नागरिक संहिता’ (यूसीसी) पर लोगों तथा मान्यता प्राप्त धार्मिक संगठनों के सदस्यों सहित विभिन्न हितधारकों के विचार आमंत्रित कर नये सिरे से परामर्श की प्रक्रिया बुधवार को शुरू कर दी। 

प्रमुख खबरें

RG Kar Case: साक्ष्य मिटाने की जांच भी अब करेगी CBI, Calcutta High Court का आदेश

Ayodhya Ram Mandir के सभी कर्मचारियों का Police सत्यापन और चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य

Kotdwar में व्यापारी से अभद्रता और धमकी के आरोप में जिम संचालक दीपक गिरफ्तार

AI अदालती कामकाज में मदद कर सकती है पर जजों का विकल्प नहीं: CJI सूर्यकांत