बिहार से नई सियासी खिचड़ी पकाने की कोशिश में KCR, क्या PM पद की रेस के लिए नीतीश के नाम का करेंगे समर्थन?

By अंकित सिंह | Aug 30, 2022

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव बिहार दौरे पर पहुंचने वाले हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल अपने समीकरणों को साधने के लिए नई राजनीतिक चाल चलते नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री 31 अगस्त को पटना पहुंचने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक पटना में नीतीश कुमार के साथ उनकी एक मुलाकात भी है। दोनों नेताओं की मुलाकात को लेकर फिलहाल सियासत गर्म है। दावा किया जा रहा है कि दोनों नेता वर्तमान के राजनीतिक हालात पर मंथन करेंगे। फिलहाल तेलंगाना के अधिकारी बिहार पहुंच चुके हैं। गलवान घाटी में शहीद हुए बिहार के सैनिकों के परिजनों को वह 10 लाख की आर्थिक मदद भी देंगे। इसके अलावा के चंद्रशेखर राव 12 मजदूरों के परिजनों को आर्थिक सहायता देंगे जिनकी मौत सिकंदराबाद में मजदूरी के दौरान हुई थी।

इसे भी पढ़ें: महागठबंधन नेताओं की सीबीआई से सामान्य सहमति वापस लेने की मांग असंवैधानिक : भाजपा

लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या किसी याद नीतीश कुमार को 2024 के प्रधानमंत्री पद के दावेदार के रूप में आगे करेंगे। इसके लिए नीतीश कुमार की पार्टी की ओर से नवीन पटनायक और ममता बनर्जी को भी साधने की कोशिश की जा रही है। नीतीश की छवि के सहारे एक महागठबंधन बनाने की कोशिश होगी जिसमें राजद की भी भूमिका काफी अहम हो सकती है। तेलंगाना के सीएम के बिहार दौरे को लेकर पॉलिटिकल पंडित भी थोड़ा कंफ्यूज जरूर है कि आखिर अचानक उन्हें बिहार की याद कैसे आ गई। लेकिन कहीं ना कहीं कोशिश यह की जा रही है कि विपक्ष को किसी भी तरह से एकजुट रखा जाए ताकि 2024 के चुनाव में भाजपा को मात दी जा सके।

प्रमुख खबरें

Punjab में नशा बना चुनावी मुद्दा, विपक्ष के हमलों पर AAP ने गिनाईं 80000 गिरफ्तारियां

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम Mohsin Khan ने रचाया निकाह: तमन्ना संग शादी के बंधन में बंधे, शेयर किया खूबसूरत वीडियो

Arnia Border पर Police का बड़ा एक्शन, Pakistan से जुड़े Drone नेटवर्क के 3 तस्कर पकड़े

यौन उत्पीड़न जांच तक विवेक भगत ने टाली अतिरिक्त DCP पदोन्नति, Delhi Police चीफ को लिखा पत्र