नीतीश कुमार ने गंगा नदी के आसपास के इलाकों का किया दौरा कर बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया

Nitish Kumar
ANI

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना के कच्ची दरगाह और अन्य स्थानों पर गंगा नदी के बढ़ते जल स्तर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सतर्क रहने तथा जल स्तर बढ़ने पर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया।

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना के कच्ची दरगाह और अन्य स्थानों पर गंगा नदी के बढ़ते जल स्तर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सतर्क रहने तथा जल स्तर बढ़ने पर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ मुख्यमंत्री ने अटल पथ, जेपी गंगा पथ होते हुए राघोपुर क्षेत्र में स्थिति का आकलन करने के लिए अन्य अधिकारियों के साथ कच्ची दरगाह से मोटर बोट पर सवार होकर गंगा नदी के बढ़े हुए जल स्तर का निरीक्षण किया।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा के अंदर आप विधायकों का रात भर धरना, एलजी के इस्तीफे की मांग | Delhi Government vs LG

राघोपुर विधानसभा सीट उपमुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र है। पटना और आसपास के इलाकों में कुछ जगहों पर गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।मुंगेर और भागलपुर जिलों के कुछ इलाकों में गंगा खतरे के निशान को भी छू चुकी है। राज्य के जल संसाधन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गंगा के जल स्तर में वृद्धि सोन नदी के माध्यम पानी के बढ़ते बहाव के कारण भी हुई है।

इसे भी पढ़ें: इराक में शिया धर्मगुरु के राजनीति से हटने की घोषणा के बाद झड़प, 15 व्यक्तियों की मौत

अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और जल स्तर में और वृद्धि होने पर आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने राघोपुर के गांव रुस्तमपुर में बिहार के पूर्व मंत्री दिवंगत उदय नारायण राय उर्फ भोला राय के परिजनों से भी मुलाकात की। राय राघोपुर से विधायक रहे थे और उन्होंने राजद प्रमुख लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी की सरकारों में मंत्री के रूप में कार्य किया। उनका हाल ही में राघोपुर में निधन हो गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़