तेलंगाना को बंगाल बनाना चाहते हैं चंद्रशेखर राव, अमित शाह की चुनौती- चुनाव कल करा दो, भाजपा तैयार है

By अंकित सिंह | May 14, 2022

केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह आज तेलंगाना दौरे पर है। तेलंगाना के तुक्कुगुड़ा में प्रजा संग्राम यात्रा के समापन दिवस के अवसर पर उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान अमित शाह ने तेलंगाना की के चंद्रशेखर राव की सरकार पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि भाजपा अपने विचारों को लेकर तेलंगाना की जनता के पास जाएगी। ये चंद्रशेखर राव तेलंगाना को बंगाल बनाना चाहता है इसे अब रोकना होगा। हम सुनिश्चित करेंगे कि साईं गणेश के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं चंद्रशेखर से कहना चाहता हूं कि वे कहते चुनाव जल्दी करा दो मैं कहता हूं कि चुनाव कल करा दो भाजपा इसके लिए तैयार है।

इसे भी पढ़ें: संजय राउत ने की ‘एक देश, एक भाषा’ की वकालत, कहा- चुनौती स्वीकार करें अमित शाह

अमित शाह ने दावा किया कि तेलंगाना का युवा के चंद्रशेखर राव की सरकार को उखाड़ फेंकने वाला है, क्योंकि आपने वादा किया था कि हर बेरोजगार को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा, लेकिन नहीं दिया। आपने कहा था कि किसानों का कर्ज एक लाख रुपये तक माफ करेंगे, लेकिन किसी किसान को कर्ज माफ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर राव जी सचिवालय में तो जाते नहीं हैं। इन्हें किसी तांत्रिक ने कहा है कि सचिवालय में गए तो आपकी सरकार चली जाएगी। चंद्रशेखर राव जी सुन लीजिए, सरकार जाने के लिए किसी तांत्रिक की जरूरत नहीं है, तेलंगाना का युवा आपकी सरकार को उखाड़कर फेंकने वाला है। 

इसे भी पढ़ें: बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद त्रिपुरा को मिलेगा नया CM, विधायक दल की बैठक में होगा नए नेता का चयन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी जी ने तेलंगाना के विकास और लोगों के लिए अनेक काम किए हैं। तेलंगाना की चंद्रशेखर राव की सरकार मोदी जी की योजनाओं के नाम बदलने के अलावा कुछ नहीं करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की आज दिन-दहाड़े हत्याएं हो रही हैं। ये चंद्रशेखर राव तेलंगाना को बंगाल बनाना चाहते हैं, आप ऐसा करने देंगे क्या? उन्हें रोकना ही होगा। मैं आज कहकर जाता हूं कि हम सुनिश्चित करेंगे कि भाजपा कार्यकर्ता साई गणेश के हत्यारों को सजा मिले। शाह ने कहा कि टीआरएस की सरकार का निशान गाड़ी है। गाड़ी का स्टेयरिंग ड्राइवर के हाथ में या मालिक के हाथ में होता है। लेकिन टीआरएस की गाड़ी का स्टेयरिंग ओवैसी के हाथ में है। इस सरकार को बदलने के लिए हमने ये संघर्ष यात्रा लेकर निकले हैं।

प्रमुख खबरें

Dharmendra को Padma Vibhushan, बेटे Sunny-Bobby नहीं, Hema Malini ने लेंगी National Award

ट्रेन में भरकर जा रहे थे पाकिस्तानी सैनिक, तभी हुआ धमाका, उड़े चिथड़े

Beauty Tips: उम्र को कहें Goodbye! ये 3-Step Skin Care Routine देगा 10 साल छोटा Youthful Look

Jaisalmer में 300 गायों के शवों का अंबार, Dumping Yard में दिखा लापरवाही का Shocking मंजर