PM मोदी के इशारे पर काम करते हैं KCR, हैदराबाद में बोले राहुल- बीजेपी-TRS एक दूसरे की करते हैं मदद

By अभिनय आकाश | Nov 01, 2022

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त तेलंगाना में है। 1 नवंबर को हैदराबाद में राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान एक जनसभा को संबोधित किया। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हैदराबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि देश को रोज़गार छोटे व्यापारी, किसान आदि लोग लोग देते हैं। मोदी जी ने नोटबंदी, गलत जीएसटी लागू करके और कोविड के समय इन लोगों को मदद न करके इन सब के व्यापार को खत्म कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई मेरे फोटो का उपयोग नहीं करे: दिग्विजय सिंह

बीजेपी और टीआरएस पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, "बीजेपी और टीआरएस एक साथ काम करते हैं। ये चुनाव से पहले केवल ड्रामा करते हैं। मोदी जी और तेलगांना के सीएम के बीच फोन पर बात होती है। प्रधानमंत्री जी अब सिलेंडर और पेट्रोल की महंगाई की बात नहीं करते हैं। 

प्रमुख खबरें

NABARD चेयरमैन बोले: कृषि क्षेत्र में NPA घटा, उत्पादकता बढ़ने से और आएगी कमी

Bihar में बिजली की Peak Demand 9.5 GW तक पहुंची, आपूर्ति में बड़ा सुधार

Delhi High Court का सख्त आदेश: CJP को 24 घंटे में हटाने होंगे Gaurav Bhatia के खिलाफ पोस्ट

Bollywood Wrap-up | रामायण की ग्लोबल रिलीज़ डेट से लेकर सलीम खान के सम्मान तक, आज की 5 बड़ी खबरें