भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई मेरे फोटो का उपयोग नहीं करे: दिग्विजय सिंह

 Digvijay Singh
ANI

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) द्वारा प्रकाशित सामग्री में उनके (दिग्विजय) फोटो का उपयोग नहीं किया जाये। यह बात उन्होंने मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को लिखे पत्र में कही है।

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) द्वारा प्रकाशित सामग्री में उनके (दिग्विजय) फोटो का उपयोग नहीं किया जाये। यह बात उन्होंने मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को लिखे पत्र में कही है। दिग्विजय सिंह इस ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के प्रभारी हैं। कमलनाथ को लिखे पत्र में सिंह ने कहा कि यात्रा के मध्यप्रदेश में प्रचार-प्रसार के लिए जो सामग्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा तैयार की जा रही है, उसमें पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की फोटो के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष के नाते कमलनाथ की फोटो का उपयोग किया जाना उचित होगा।

इसे भी पढ़ें: भारत विश्व कप जीतने आया है, हम नहीं, हमारी जीत उलटफेर भरी जीत होगी: शाकिब

उन्होंने कमलनाथ से अनुरोध किया है, ‘‘प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रकाशित सामग्री में मेरे फोटो का उपयोग नहीं किया जाये।’’ सिंह ने यह पत्र 22 अक्टूबर को लिखा था, लेकिन यह रविवार को सोशल मीडिया पर सामने आया। सिंह के कार्यालय के सूत्रों ने पुष्टि की कि उन्होंने कमलनाथ को ऐसा पत्र लिखा है और यह भी स्पष्ट किया है कि उन्होंने इसे मीडिया को जारी नहीं किया। उन्होंने पत्र में लिखा है कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक इस भारत जोड़ो यात्रा दिसंबर में महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी और यात्रा निमाड़ अंचल के बुरहानपुर जिले से लेकर मालवा क्षेत्र के आगर-मालवा जिले से होते हुए राजस्थान में प्रवेश करेगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़