ब्लैक फंगस की दवा की कालाबाजारी और जमाखोरी पर नजर रखें- शिवराज सिंह चौहान

By दिनेश शुक्ल | May 14, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जिन कोरोना मरीजों को ठीक होने के बाद पोस्ट कोविड केयर की आवश्यकता है, उनका देखभाल कोविड केयर सेंटर में की जाए। इन सेंटर्स पर डॉक्टर की सलाह अनुसार ऐसे व्यक्तियों को आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएँ स्थापित की जा रही हैं। इस बीमारी के लिए उपयोगी दवा की कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए जिला प्रशासन सतर्क रहे।

कोरोना वॉलेंटियर्स की सेवाएं ली जाएं

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना में आ रही शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कोरोना मरीजों से संवाद और सकारात्मक वातावरण निर्माण में कोरोना वॉलेंटियर्स की सेवाएँ ली जाएँ। पोस्ट कोविड केयर में 'योग से निरोग' कार्यक्रम प्रभावी है। अत: इसके समयबद्ध क्रियान्वयन और निरंतर मॉनीटरिंग के लिए व्यवस्था स्थापित की जाए।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत किसान भाईयों से आवेदन आमंत्रित

3 लाख 23 हजार से अधिक मेडिकल किट वितरित

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि होम आयसोलेशन में रह रहे मरीजों की निरंतर मॉनीटरिंग हो, उन्हें आवश्यक उपचार के लिए सलाह आदि उपलब्ध कराने की व्यवस्थाएँ निरंतर सुनिश्चित की जाएँ। मंत्रि-परिषद के सम्मुख हुए प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि होम आयसोलेशन में रह रहे 95.3% लोग निरंतर सम्पर्क में हैं। अब तक शहरी क्षेत्रों में 2 लाख 49 हजार 607 लोगों को और ग्रामीण क्षेत्रों में 73 हजार 744 लोगों को मेडिकल किट वितरित की जा चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार, किसानों के खातों में 19 हजार करोड़ रुपये अंतरित

किल कोरोना अभियान का संचालन पूरी गंभीरता से हो

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना को नियंत्रित करने के लिए किल कोरोना अभियान का पूरी गंभीरता से संचालन किया जाए। प्रदेश में 25 हजार 433 कोविड मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। इनमें से शासकीय अस्पतालों में 19 हजार 901, अनुबंध निजी अस्पतालों में 2, 602 तथा मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना के अंतर्गत 2,930 मरीज नि:शुल्क उपचार प्राप्त कर रहे हैं। कोरोना पर चर्चा के दौरान मंत्रि-परिषद के सदस्यों द्वारा सुझाव भी दिए गए।

प्रमुख खबरें

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!

Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकत

Patna SSP पर PK का हमला: सत्ताधारी पार्टी के लिए काम कर रही पुलिस, गुंडागर्दी का आरोप