बच्चों के टिफिन में रखें झटपट तैयार होने वाला सूजी का चीला, खाकर आ जाएगा मजा

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 11, 2025

सुबह-सुबह काफी भाग-दौड़ लगी रहती है कि बच्चों के लिए और बड़ों के लिए नाश्ते में क्या बनाएं। कई बार तो लोग ऑफिस लेट न हो, तो इसलिए बिना नाश्ता किए ऑफिस चले जाते हैं। बच्चे भी सुबह-सुबह नाश्ते करते समय काफी नाटक करते हैं। इसलिए आप झटपट से 10 मिनट में सूजी का चीला बना सकते हैं, जो कि सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि हेल्दी भी है। आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।

सामग्री

- 1 कप सूजी

- दही जरुरतनुसार

- पानी 

- 1 बारीक कटा हुआ प्याज

- 1 बारीक कटा हुआ टमाटर

- छोटा टुकड़ा अदरक

- 1 हरी मिर्च

- धनिया पत्ती

- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

- धनिया पाउडर 

- हल्दी 

- तेल

- नमक

सूजी का चीला बनाने का तरीका

- सबसे पहले सूजी, दही और पानी डालकर अच्छे से मिला लें। 

- 5 मिनट बाद इस मिश्रण में प्याज, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।

- अब नॉन-स्टिक तवा गर्म करें, फिर तवे पर तेल या घी फैलाएं। तवे पर तेल या घी लगाएं। अब सूजी के घोल को तवे पर फैलाएं और चीले को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं और गरमा गरम सर्व करें।

प्रमुख खबरें

Sensex 93 अंक टूटा, Nifty 24968 पर फिसला, IT शेयरों में बिकवाली

US-Iran Conflict | 301% महंगाई के साथ ईरान पतन की राह पर..., अमेरिका-ईरान में छिड़ी ज़बानी जंग, इज़राइल का दांव भी सख्त

Kartik Amavasya पर मां Lakshmi भ्रमण करेंगी पृथ्वी लोक, दीपदान से प्रसन्न होंगे पितर

Rupee strengthens: अमेरिकी Dollar के मुकाबले रुपया 24 पैसे मजबूत होकर 93.74 पर पहुंचा