सिद्धू के सलाहकारों पर बरसे कैप्टन अमरिंदर सिंह, कहा- अपने सलाहकारों को काबू में रखें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2021

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने हाल में राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के दो सलाहकारों द्वारा कश्मीर और पाकिस्तान जैसे संवेदनशील मुद्दों पर बेतुकी टिप्पणियां किये जाने के बाद रविवार को सिद्धू से कहा कि वह अपने सलाहकारों को काबू में रखें। सिंह ने यहां जारी एक बयान में ऐसी आपत्तिजनक और बेतुकी टिप्पणियों को लेकर आगाह किया जो राज्य और देश की शांति व स्थिरता के लिए संभावित रूप से खतरनाक हैं। पूर्व में सिद्धू के साथ तनातनी का सामना करने वाले मुख्यमंत्री ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के प्रमुख सिद्धू के सलाहकारों पर निशाना साधा। उन्होंने उनसे केवल सिद्धू को सलाह देने और उन मामलों पर न बोलने का आग्रह किया, जिनके बारे में उन्हें स्पष्ट रूप से बहुत कम या कोई जानकारी नहीं है और उनकी टिप्पणियों के निहितार्थ की कोई समझ नहीं है। सिंह, प्यारे लाल गर्ग की कथित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें गर्ग ने सिंह द्वारा की गई पाकिस्तान की आलोचना पर सवाल उठाया था।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश