घर में सुख समृद्धि चाहते हैं तो रखें यह मूर्तियाँ, होगा लाभ ही लाभ

By प्रिया मिश्रा | Jul 28, 2021

हर व्यक्ति के लिए उसका घर उसके सपनों का संसार होता है। घर को सजाने के लिए हम तरह-तरह की शोपीस और मूर्तियां रखते हैं। लेकिन घर की सजावट में कई बार जाने-अनजाने में हम कुछ ऐसी गलतियाँ कर देते हैं जिससे घर में वास्तुदोष पैदा होता है। वास्तु शास्त्र में वास्तुदोष दूर करने और गुडलक बढ़ाने के कई उपाय बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ मूर्तियाँ रखना बेहद शुभ माना गया है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि घर में कौन सी मूर्तियों को रखना शुभ माना गया है-

वास्तुशास्त्र के अनुसार हंस को प्रेम और शांति का प्रतीक माना जाता है। वास्तु की दृष्टि से घर के ड्राइंग रूम में या बेडरूम में हंस के जोड़े की तस्वीर लगाना बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इससे घर के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है। इसके साथ ही इससे आर्थिक लाभ भी होता है। बेडरूम में हंसों के जोड़े की तस्वीर लगाने से पति और पत्नी के बीच संबंध मधुर बनते हैं।

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में हाथी की मूर्ति या स्टैच्यू रखना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार हाथी को सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में उत्तर या पूर्व दिशा में हाथी की मूर्ति या स्टैच्यू रखने से धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

इसे भी पढ़ें: हथेली में इन रेखाओं का होना माना जाता है अशुभ, परेशनियों से भरा होता है जीवन

आपने कई लोगों के घर के एक्वेरियम में रंग-बिरंगी मछलियां देखी होंगी। दरअसल, मछलियों को खुशहाली और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में मछलियों रखना बेहद शुभ माना जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में पूर्व या उत्तर दिशा में पीतल या चांदी की मछली रखना बहुत शुभ होता है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में तोता रखना भी शुभ माना जाता है। कुछ लोग अपने घर में तोता पालते हैं। माना जाता है कि घर में तोता रखने से सुख-शांति बनी रहती है। आप घर में तोते की तस्वीर या स्टैच्यू भी लगा सकते हैं। इससे घर में पॉजिटिविटी आती है और घर का माहौल खुशहाल है।

इसे भी पढ़ें: प्रेम में आ रही है बाधा तो पहनें टोपाज रत्न, जानें इसे पहनने के चमत्कारी लाभ

हिंदू धर्म में घर में गाय पालने और गौ सेवा का विशेष महत्व है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में गाय की मूर्ति रखना बेहद शुभ माना जाता है। माना जाता है कि घर में गाय की मूर्ति रखने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और घर के सदस्यों का स्वास्थ्य भी सही रहता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में पीतल या सफेद पत्थर के गाय की मूर्ति रखने से घर में पॉजिटिविटी आती है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में ऊंट की प्रतिमा या स्टैचू रखना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में उठकर मूर्ति रखने से आर्थिक लाभ होता है। घर के उत्तर पश्चिम दिशा में ऊंट की मूर्ति रखने से करिए और व्यापार में सफलता मिलती है।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Russia Parliamentary Election: ड्यूमा चुनाव संपन्न, United Russia की बढ़त के संकेत

Karnataka FDA ने फर्जी दवा गिरोह पर कसा शिकंजा, 16 विक्रेताओं के लाइसेंस किए रद्द

नेपाल के Mount Manaslu में हिमस्खलन से भारतीय मूल के जर्मन पर्वतारोही और शेरपा की मौत

PM Modi के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर Vadnagar और Varanasi के बीच दो बाइक रैलियां