शुरू हुआ सावन का पहला सप्ताह, इन राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ

Lord Shiva

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन मामलों के लिए भी यह सप्ताह शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपका परिवार के सदस्यों के साथ मेल-मिलाप बढ़ेगा। घर में किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

सावन का पवित्र महीना 25 जुलाई 2021 यानी कल से शुरू हो चुका है। आज सावन का पहला सोमवार है। इस सप्ताह की शुरुआत सावन के पहले सोमवार के साथ होने से सभी राशियों को भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। इस दौरान बुध और सूर्य कर्क राशि में विराजमान हैं। वहीं राहु वृषभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि में हैं। गुरु और चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के अनुसार ग्रहों की स्थिति से कई राशियों को शुभ परिणाम मिलेंगे। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सावन का पहला सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है-

इसे भी पढ़ें: सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए श्रावण मास से शुरू कीजिये सोलह सोमवार व्रत

मेष 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन मामलों के लिए भी यह सप्ताह शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपका परिवार के सदस्यों के साथ मेल-मिलाप बढ़ेगा। घर में किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

वृषभ

वृषभ राशि के लिए सावन का पहला शुभ रहने वाला है। नौकरीपेशा और व्यापारी जातकों को धन लाभ होगा। यदि लंबे समय से किसी स्वास्थ्य परेशानी से पीड़ित हैं तो स्थिति में सुधार होगा। प्रेम संबंधों के लिए भी समय अनुकूल है। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मिथुन 

मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह शुभ समाचार प्राप्त होंगे। इस सप्ताह आपको वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और किसी पूजा-अनुष्ठान में भाग ले सकते हैं। इस दौरान यात्रा करने से भी लाभ होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल कह सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: व्रत में भूलकर भी नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन

कर्क

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह तनाव हो सकता है। इस दौरान आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए अन्यथा हानि हो सकती है। इस सप्ताह परिवार में वरिष्ठजनों के सहयोग से लाभ होगा। स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं इसलिए सतर्क रहें। योग और प्राणायाम से मानसिक तनाव दूर होगा।

सिंह 

सिंह राशि के जातकों के लिए सावन का पहला सप्ताह शुभ फल देने वाला होगा। इस दौरान आपके पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा और व्यापारी जातकों को धन लाभ होगा। प्रेम संबंधों के लिए भी समय अनुकूल है। हालांकि, सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

कन्या 

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आपकी स्वास्थ्य स्थिति में सुधार होगा। शत्रुओं पर विजय पाने में सफल होंगे और आपके विरोधी भी आपका समर्थन करेंगे। इस सप्ताह आपको वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

तुला

तुला राशि के जातक अपनी बौद्धिक क्षमता से सफलता प्राप्त करने में सफल होंगे। इस सप्ताह कार्य और व्यापार में सफलता मिलेगी। हालांकि आपके व्यय भी बढ़ेंगे इसलिए सोच समझकर धन खर्च करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों का भाग्य उनका साथ देगा। इस सप्ताह आपके संसाधनों में वृद्धि होगी। सफलता से अपेक्षाअनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनेंगे।

इसे भी पढ़ें: हथेली में इन रेखाओं का होना माना जाता है अशुभ, परेशनियों से भरा होता है जीवन

धनु

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। इस सप्ताह आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी। मित्रों के सहयोग से नई योजनाओं को पूरा कर सकेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मकर

मकर राशि के जातक इस सप्ताह अपने लक्ष्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आर्थिक दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। परिवार में किसी शुभ समाचार से खुशहाली आएगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय ठीक-ठाक रहेगा।

कुंभ

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। इस दौरान आप अपने व्यवहार से सभी को प्रसन्न रखेंगे। आपका अपने करीबीजनों के साथ संबंध मधुर बनेंगे। यदि लंबे समय से किसी स्वास्थ्य समस्या से परेशान थे तो स्थिति में सुधार होगा। वाहन या भवन खरीदने का विचार कर रहे थे तो यह सपना पूरा हो सकता है।

मीन

मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह मिले जुले परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। हालांकि स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सप्ताह के मध्य में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। किसी भी वाद-विवाद से बचें अन्यथा हानि हो सकती है।

- प्रिया मिश्रा

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़