भगवंत मान ने केजरीवाल के साथ सरकारी स्कूल का किया दौरा, बोले- बड़ी कंपनियों के सहयोग से हो रही डिजिटल शिक्षा

By अनुराग गुप्ता | Apr 25, 2022

नयी दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को दिल्ली दौरे पर यहां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ कालकाजी के डॉ. बीआर अंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस का दौरा किया। इस दौरान भगवंत मान के साथ पंजाब सरकार के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहे। जिन्हें दिल्ली के शिक्षा निदेशक हिमांशु गुप्ता ने अहम जानकारी दी। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब में जुगाड़ रेहड़ी पर लगी रोक, विपक्षी दलों ने भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना, कही यह बात 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि यह अगले स्तर की शिक्षा है। कुछ ऐसा जिसके बारे में बड़े स्कूल सोच भी नहीं सकते, उसे सरकारी स्कूलों ने लागू कर दिया है। डिजिटल शिक्षा हो रही है। बड़ी कंपनियों का सहयोग है। मैंने अमेरिका-कनाडा में ऐसे स्कूल देखे हैं लेकिन भारत में नहीं। उन्होंने कहा कि मैंने यहां कई छात्रों से बात की। उन्होंने यहां दाखिला लेने के लिए बड़े निजी स्कूलों को छोड़ दिया। उनका कहना है कि यहां सुविधाएं ज्यादा हैं। इन छात्रों के पास नए विचार हैं।

माना जा रहा है कि भगवंत मान सरकारी स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक के मॉडल को पंजाब में भी लागू करने का विचार कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। 

इसे भी पढ़ें: सिद्धू ने भगवंत मान को बताया ‘रबर का गुड्डा’, कहा- दिल्ली से चल रही पंजाब की सरकार 

मनोज तिवारी ने दी थी नसीहत

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भगवंत मान को नसीहत दी थी कि अरविंद केजरीवाल के जाल में मत फंसना। उन्होंने कहा था कि भाई भगवंत मान जी आप केजरीवाल जी के जाल में मत फंसना, आप तो पुराने साथी रहे हो लोकसभा में भी, तो चलो 2-3 स्कूल और मोहल्ला क्लिनिक मैं अपनी नॉर्थईस्ट दिल्ली में दिखाता हूं। अब आप मुख्यमंत्री हैं सच तो देखना भी चाहिए, स्कूल के कमरों की कड़ी कुंडे वाली छत का दाम क्या होगा ये भी पता करेंगे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Nepal General Election 2026 | नेपाल में महामुकाबला! Gen Z की क्रांति के बाद आज मतदान जारी, क्या पुराने सूरमाओं का किला ढहा पाएंगे बालेन शाह?

10 में से 15 स्टार... Donald Trump ने Iran के खिलाफ खूनी खेल को रेटिंग दी, 1000 से ज़्यादा ईरानी मारे गए, जंग पांचवें दिन भी जारी

Israel New Attack On Iran Military | Tehran में महाविनाश! इजराइल के 100 लड़ाकू विमानों का तांडव, 250 बमों से ईरानी सत्ता का केंद्र ध्वस्त

समुद्र में बिछीं 80 लाशें! हिंद महासागर में अमेरिका का खूनी खेल! ईरानी जहाज पर हमला, श्रीलंका ने शव बरामद किए, दुनिया में हड़कंप!