आप और गुजरात मॉडल में से चुनाव करें: केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2016

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश की जनता के पास आम आदमी पार्टी के शासन मॉडल और ‘‘साख खो चुके’’ उस गुजरात मॉडल के बीच चुनने का विकल्प है जिसने जनता को ‘धोखा’ दिया है। पार्टी के आधार में विस्तार की इच्छा जाहिर करते हुए केजरीवाल ने कहा कि ‘आप’ को 90 प्रतिशत सीटें जीतने और सरकार बनाकर व्यवस्था में बदलाव करने के लक्ष्य से चुनाव लड़ना होगा।

 

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कहा, ‘‘हम चुनाव लड़ेंगे लेकिन उससे पहले हमें कड़ी मेहनत करनी होगी। हमें 100 में से 90 सीटें जीतने के उद्देश्य से चुनाव लड़ना है। हम सरकार बनाने और व्यवस्था बदलने के लक्ष्य से चुनाव लड़ेंगे।’’ केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवा पार्टी विकास के नाम पर वोट लेती है और बाद में ‘भारत माता की जय’ नारे लगाने जैसे अन्य मुद्दों पर ध्यान केंद्रीत कर देती है। उन्होंने कहा, ‘‘अब वे कहते हैं कि ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाएं नहीं तो आपको पीटा जाएगा। अन्ना आंदोलन के दौरान लोग दिल से ‘भारत माता की जय’ कहते थे। पर वे इसके लिए धमकियों का सहारा ले रहे हैं। छात्रों, किसानों और जौहरी समेत सभी गुस्से में हैं। भारत के प्रधान न्यायाधीश भी उनके सामने रो दिए।’’

प्रमुख खबरें

Putin big attack on Pakistan: पुतिन की सीक्रेट चिट्ठी पर चौंका भारत, हिले कई देश

शाहनवाज हुसैन का आरोप, बांग्लादेश में हिंदू विरोधी सरकार, डर के साये में अल्पसंख्यक

अब दिल्ली से दहलेगा पाकिस्तान! 450- 800 KM क्षमता, ब्रह्मोस के नए वर्जन में क्या-क्या?

नए साल से पहले भारतीय पासपोर्ट हुआ कमजोर, अमेरिका को भी बड़ा झटका