केजरीवाल की लोगों से अपील, चुनावी राज्यों को वीडियो बनाकर बताएं दिल्ली के अच्छे काम

By अंकित सिंह | Jan 24, 2022

दिल्ली की सत्तारूढ़ पार्टी आम आदमी पार्टी हाल में हो रहे विधानसभा चुनाव में अपना पूरा दमखम लगा रही है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और गोवा में चुनाव लड़ने जा रही है। इसके लिए पार्टी की ओर से लगातार तैयारियां भी की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संरक्षक अरविंद केजरीवाल की ओर से लोगों से यह अपील की गई है कि वीडियो बनाकर चुनावी राज्यों को बताएं कि दिल्ली में क्या अच्छे काम हुए हैं। केजरीवाल ने कहा कि आज से ‘एक मौका केजरीवाल को’ कैंपन शुरु कर रहे हैं। इसमें दिल्ली के लोग दूसरे राज्यों के लोगों को वीडियो बनाकर बताएं की दिल्ली में क्या अच्छे काम हुए हैं। वीडियो में जानता बताए कि दिल्ली सरकार के क्या काम अच्छे लगे और उससे कितना फायदा हुआ। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि आप लोग वीडियो के अंत में लोगों  से अपील करें की आम आदमी पार्टी को एक मौका दें और उसे सोशल मीडिया में अपलोड करें। जिन 50 लोगों की वीडियो सबसे ज़्यादा वायरल होगी मैं चुनाव के बाद उनके साथ डिनर करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि पिछले 7 सालों में आप की सरकार ने ढेरों अच्छे काम किए हैं इसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है। दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक देखने के लिए यूएन से और स्कूल देखने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति की पत्नी आईं। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में लोगों को फ्री बिजली भी मिल रहा है। 

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा