केजरीवाल की अपील, अपने परिवार के कल्याण को ध्यान में रखकर करें वोट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को विपक्षी पार्टियों के समर्थकों से आठ फरवरी के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के लिए वोट करने की अपील की ताकि पिछले पांच साल में राष्ट्रीय राजधानी में जो काम हुए हैं वे ‘‘अधूरे’’ नहीं रह जाएं। उन्होंने कहा कि समूची दिल्ली को शिक्षा एवं स्वास्थ्य प्रणाली में किए गए विकास के काम के आधार पर वोट करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: संबित पात्रा का आरोप, विरोध की आड़ में कांग्रेस ने हिन्दुओं को गाली देने का काम किया

केजरीवाल ने कहा कि पांच साल के कार्यकाल में दिल्ली के लोगों के लिए उनकी सरकार ने काफी कुछ किया लेकिन 70 साल से जो काम लंबित हैं उन्हें पूरा करने के लिए कुछ और समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने दिल्ली के लोगों को अधिकतम लाभ पहुंचाने... उनके जीवन को खुशहाल और समृद्ध बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया...। हमने बिजली और पानी मुफ्त कर दिया, शिक्षा एवं स्वास्थ्य प्रणाली में सुधार किया... लेकिन 70 साल से जो काम लंबित थे उन्हें पांच साल में पूरा नहीं किया जा सकता है। हमें और समय चाहिए।’’ तालियों की गड़गड़ाहट के बीच केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैंने परिवार के बड़े बेटे की तरह काम किया। बड़े बेटे के कंधे पर सबसे अधिक जिम्मेदारी होती है, उसे सबका ध्यान रखना होता है, बहनों की शादियों का खर्चा उठाना होता है, आदि। मैंने बस यही करने की कोशिश की।’’ दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर आठ फरवरी को मतदान होगा और मतगणना 11 फरवरी को होगी।

प्रमुख खबरें

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय

Noida Authority ने Sector 150 स्पोर्ट्स सिटी का रिवाइज्ड प्लान स्वीकारा, 4 प्रोजेक्ट्स को मिला OC

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन