केजरीवाल ने पंजाबियों को वैसे ही धोखा दिया,जैसे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया--सुखबीर बादल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2022

पठानकोट। शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पिछले पांच साल से पंजाब नही आए हैं और उन्हे पंजाबियों से एक और मौका मांगने का कोई अधिकार नही है। अकाली दल अध्यक्ष बादल सुजानपुर पार्टी प्रत्याशी राज कुमार गुप्ता के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने पठानकोट आए थे।

लोगों से आम आदमी पार्टी के चालबाज गेम प्लॉन को समझने का आग्रह करते हुए बादल ने कहा आप पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा ली गई झूठी कसमों पर भरोसा करके पहले भी भुगत चुके हैं। अब बाहरी लोगों की एक पार्टी आपको एक मौका देने के लिए कहकर आपको लुभाने की कोशिश कर रही है। मैं आपसे पूछता हूं कि पंजाबियों को इस पार्टी पर भरोसा क्यों करना चाहिए। इसके संयोजक अरविंद केजरीवाल पांच साल पहले पंजाब आए और उनकी पार्टी  राज्य 20 सीटें जीतकर प्रमुख विपक्षी दल के रूप मे उभरा था। जबकि लोगों की आवाज उठाने के बजाय , उसके 20 में से 11 विधायक कांग्रेस में चले गए।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा के डिप्टी स्पीकर ने संगरूर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में डोर टू डोर किया चुनाव प्रचार

बादल ने कहा कि केजरीवाल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरह पंजाबियों को धोखा दिया है।  आप संयोजक चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले साल में एक बार से अधिक पंजाब नही आए। उन्होने दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में पंजाब को कोई दवा भेजने की परवाह तक नही की। उन्होने कोविड महामारी के दौरान राज्य का दौरा नही किया। यदि आप उन्हे मौका देते हैं और आप पार्टी को मौका देते हैं तो  आप कैसे भरोसा कर सकते हैं कि वे आपके साथ एकजुट होकर खड़ें होंगें?

पंजाबियों से बाहरी लोगों को खारिज करने का आग्रह करते हुए कहा कि शिअद-बसपा गठबंधन अकेले लोगों की क्षेत्रीय आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होने कहा कि पूरे देश और यहां तक कि दुनिया भर के पंजाबियों ने अपनी शिकायतों को हल करने के लिए हमेशा अकाली दल की ओर देखा है। ‘‘ हमने दुनिया भर में पंजाबियों द्वारा सामना की जा रही समस्याओं का सफलतापूर्वक समाधान किया है।

इसे भी पढ़ें: पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए राशन डिपुओं पर राशन वितरण पर 20 फरवरी तक रोक

बादल ने कहा कि अकाली दल की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती सरकारों का भी समय की कसौटी पर खरा उतरने का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। उन्होने कहा, ‘‘ हमने पंजाब को सरप्लस बिजली वाला राज्य बना दिया। हमने पंजाब में विश्वस्तरीय सड़क और हवाई संपर्क स्थापित किया। हमने किसानों को मुफ्त बिजली देने जैसी अनूठी पहल की, जो देश में कही और किसानों को नही दी जा रही है। हम बुढ़ापा  पेंशन , आटा दाल और शगुन जैसी सामाजिक भलाई योजनाएं लाए , जिन्होने समाज के कमजोर वर्गों को अपने पैरों पर खड़े होने में मदद की है।

 

पंजाब के लिए शिअद-बसपा एजेंडे का जिक्र करते हुए सरदार बादल ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा काटे गए सभी नीले कार्ड शिअद-बसपा सरकार आने के एक महीने के भीतर बहाल किए जाएंगें। उन्होने घोषणा की कि  गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की महिला मुख्यिा को 2000 रूपये प्रतिमाह देने के  लिए प्रतिबद्ध है। सभी उपभोक्ताओं को 400 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी, सभी को दस लाख रूपये का चिकित्सा बीमा कवर दिया जाएगा और उन्होने कहा कि गठबंधन सरकार सरकारी  स्कूलों के छात्रों को तकनीकी संस्थानों में 33 फीसदी आरक्षण देने के अलावा उच्च अध्ययन के लिए 10 लाख रूपये तक के कर्ज के भी पात्र होंगें। उन्होने यह भी घोषणा की कि जिन लोगों के पास रहने के  लिए घर नही है, उन सभी लोगों को पांच मरला प्लॉट दिए जाएंगें । ‘‘जिन लोगों के पास घर नही है उन्हे पांच मरले के  प्लॉट उपलब्ध कराएंगें, और राज्य के हर जिले में 500 बेड का मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाएगा। उन्होने  घोषणा की कि थीन डैम के पास 15 हजार करोड़ रूाये की टूरिस्ट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा, जिसमें इसे पर्यटन केंद बनाने के लिए वाटर स्पोर्टस सुविधाएं और एक मनोरंजन पार्क शामिल होगा।

प्रमुख खबरें

Donald Trump का बड़ा बयान- ईरान को नहीं देंगे 300 अरब डॉलर, Peace Deal की खबर Fake News

Mission World Cup: Afghanistan के खिलाफ दूसरे ODI में Team India का बड़ा दांव, Kuldeep-Jaiswal की होगी एंट्री!

Muharram 2026: गल्फ में पहला दिन आज, भारत में चांद दिखने पर ही तय होगी Ashura की तारीख

Tata Motors का सबसे तेज Growth का लक्ष्य, चेयरमैन N Chandrasekaran ने बताया फ्यूचर प्लान