BJP को लेकर केजरीवाल का बड़ा दावा, मोदी जीते तो अमित शाह को बनाएंगे PM, अगले दो महीने में निपटा दिए जाएंगे योगी

By अंकित सिंह | May 11, 2024

शराब नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पहले संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह आम आदमी पार्टी को कुचलना चाहते हैं। पार्टी मुख्यालय पहुंचते ही आप नेता को अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को फ्लाइंग किस करते देखा गया। भाजपा पर वार करते हुए केजरीवाल ने कहा कि ये लोग इंडिया गठबंधन से पूछते हैं कि उनका प्रधानमंत्री कौन होगा? मैं बीजेपी से पूछता हूं कि आपका प्रधानमंत्री कौन होगा? पीएम मोदी 17 सितंबर को 75 साल के हो रहे हैं। उन्होंने नियम बनाया कि पार्टी में नेता 75 साल के बाद रिटायर होंगे। 

उन्होंने कहा कि हमारे मंत्री, हेमंत सोरेन, ममता बनर्जी की पार्टी के मंत्री जेल में हैं... अगर वे फिर से जीतते हैं, तो ममता बनर्जी, एमके स्टालिन, तेजस्वी यादव, पिनाराई विजयन, उद्धव ठाकरे और अन्य विपक्षी नेता सभी जेल में होंगे। उन्होंने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे, एमएल खट्टर, रमन सिंह की राजनीति खत्म हो गई है। अगले नंबर पर हैं योगी आदित्यनाथ। अगर वे यह चुनाव जीत गए तो 2 महीने के अंदर उत्तर प्रदेश का सीएम बदल देंगे। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Newsroom | अरविंद केजरीवाल को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत, क्या हेमंत सोरेन को भी मिलेगी राहत?

आप संयोजक ने कहा कि 4 जून के बाद उनकी (एनडीए) सरकार नहीं बन रही है। हरियाणा, राजस्थान, बिहार, यूपी, दिल्ली, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और झारखंड हर जगह उनकी सीटें घट रही हैं।' कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि उन्हें 220-230 सीटें मिल रही हैं। केंद्र में इंडिया सरकार बन रही है। आम आदमी पार्टी इसका हिस्सा होगी, हम दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे। दिल्ली के एलजी दिल्ली की जनता के होंगे, मौजूदा एलजी अभी गुजरात से आए हैं। 

प्रमुख खबरें

DPIIT की FTA पर विशेष कार्यशाला 22 सितंबर को, पीयूष गोयल करेंगे अध्यक्षता

Suchika Tariyal ने Asian Games MMA के सेमीफाइनल में बनाई जगह, पदक किया पक्का

Nandigram Bypoll में Mamata Banerjee ने Congress उम्मीदवार को दिया समर्थन

Matoshree के बाहर Disha Salian के पिता सतीश सालियन का हाई-वोल्टेज ड्रामा