केजरीवाल का दावा, दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटें आप जीतेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2018

नयी दिल्ली। आप ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों की शुरूआत कर दी है। पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के लिये पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुये दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर आप की जीत का दावा किया। केजरीवाल ने कहा ‘‘दिल्ली की सातों लोकसभा सीट आप को जिताने की जिम्मेदारी मैं दिल्ली की जनता को दे रहा हूं, बदले में सुंदर, स्वस्थ और शिक्षित दिल्ली बनाने की जिम्मेदारी लेकर जा रहा हूँ।’’ उन्होंने दिल्ली सरकार के अब तक के प्रमुख कामों का लेखा-जोखा जनता के समक्ष पेश करते हुए भाजपा सरकार और उनके सांसदों को भी ऐसा करने की चुनौती दी। 

 

इस दौरान पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र की आप प्रभारी आतिशी मरलीना, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। आप ने आतिशी सहित पांच लोकसभा सीटों के लिये पार्टी प्रभारी पहले ही घोषित कर दिये है। इन्हें ही संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है। 

 

सिसोदिया ने दिल्ली की शिक्षा क्रांति में आतिशी के योगदान की चर्चा करते हुए जनता से यह पूछा कि जहां 15 सालों से भाजपा है, वहाँ स्कूल, कॉलेज, अस्पताल क्यों नही बने। भाजपा सरकार की नियत पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के कामों में केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा उत्पन्न की जा रही बाधाओं का जवाब दिल्ली की जनता आगामी लोकसभा चुनाव में जरूर देगी।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana