'केजरीवाल झूठ का encyclopedia', JP Nadda बोले- यह दिल्ली की तकदीर और तस्वीर को बदलने का चुनाव

By अंकित सिंह | Feb 03, 2025

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज दिल्ली के बुराड़ी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान नड्डा ने कहा कि यह चुनाव, AAP-दा से मुक्ति पाने का चुनाव है। यह चुनाव, दिल्ली को फिर से विकसित बनाने की ओर बढ़ाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि 10 साल में, AAP-दा वालों ने बस प्रेस वार्ता कर मोदी जी को गाली दी है। केंद्र सरकार पर आरोप लगा कर अपनी नाकामियों को छिपाया है। उन्होंने कहा कि ये केजरीवाल, झूठ बोलने की मशीन हैं, झूठ का विश्वकोश है। सिवाय झूठ बोलने और लोगों को गुमराह करने के इन लोगों ने पूरे 10 साल कुछ नहीं किया। भ्रष्टाचार में तो रिकॉर्ड तोड़ दिया। जिस पार्टी ने 10 साल पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का ढोंग रचा था और खुद को कट्टर ईमानदार बताते थे, वो कट्टर भ्रष्टाचारी निकले।

इसे भी पढ़ें: 'दिल्ली को मिलेगी फर्जी गारंटी से मुक्ति', पीयूष गोयल का AAP पर वार, गिरिराज बोले- केजरीवाल से बड़ा कोई गुंडा नहीं

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आवास योजना के तहत अब तक 4 करोड़ मकान बनाए गए हैं, 3,600 मकान दिल्ली में बने हैं। जहां झुग्गी, वहीं मकान के तहत 6,500 फ्लैट बनाए गए हैं। केजरीवाल कहते हैं, झुग्गियां तोड़ दी जाएंगी, लेकिन मैं बता रहा हूं कि कोई भी झुग्गी नहीं टूटेगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह दिल्ली की 'तकदीर' और 'तस्वीर' को बदलने का चुनाव है। यह आम आदमी पार्टी, जिसे हम आप-दा के नाम से जानते हैं, से छुटकारा पाने का चुनाव है। यह दिल्ली को विकसित दिल्ली की ओर ले जाने का चुनाव है।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: Soman Rana ने जीता Gold, Triple Jump में Praveen Chitravel और Selva Prabhu का जलवा

आंदोलन की संस्कृतिः अधिकार नहीं, उत्तरदायित्व भी आवश्यक

Samsung Solve for Tomorrow: छोटे शहरों के Innovations को बड़ा मंच, 100 टीमों का हुआ चयन

NEET Protest पर Smriti Irani का बड़ा बयान, कहा- GenZ और PM Modi के बीच नहीं है कोई दूरी