MCD चुनाव टाले जाने पर भड़के केजरीवाल, बोले- चुनाव आयोग का केंद्र के सामने झुकना ठीक नहीं

By अंकित सिंह | Mar 11, 2022

दिल्ली में नगर निगम के चुनाव होने थे। हालांकि चुनाव की तारीखों को आखिरी वक्त में टाल दिया गया। इसको लेकर अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाए हैं। अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि आखिरी वक्त में दिल्ली में एमसीडी के चुनाव डाले गए हैं। उन्होंने कहा कि एमसीडी चुनाव को लेकर बीजेपी डर गई है। इसके साथ ही केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि एमसीडी के चुनाव होने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि दबाव डालने से चुनाव आयोग कमजोर होगा। जनतंत्र में चुनाव टालना ठीक नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 9 तारीख को दिल्ली चुनाव आयोग ने एक प्रेस इनविटेशन भेजा कि आज शाम 5 बजे MCD चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा। केंद्र सरकार ने 4 बजे चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी कि हम दिल्ली के तीनों नगर निगमों को एक नगर निगम बनाने जा रहे हैं। चुनाव की घोषणा न की जाए। उन्होंने कहा कि लोग कह रहे हैं कि MCD को एक करना तो बहाना है, मकसद चुनाव टालने का है। भाजपा को लग रहा था कि अगर दिल्ली में अभी चुनाव होगा तो आम आदमी पार्टी की लहर है, भाजपा चुनाव हार जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर हम चुनाव आयोग पर दबाव डालकर चुनाव रद्द कराते हैं, इससे चुनाव आयोग कमजोर होता है और देश कमजोर होता है। मेरी प्रधानमंत्री से हाथ जोड़कर निवेदन है कि चुनाव रद्द मत कराइए।

प्रमुख खबरें

Mohsin Naqvi के खिलाफ ACC Board के 3 सदस्य, Bangladesh को मिल सकती है कमान

नई National Steel Policy से सस्ते आयात पर लगेगी रोक, Green Steel पर होगा फोकस

3 Crore से ऊपर की FD पर बैंकों को हर दिन सुबह 10 बजे तक घोषित करनी होगी नई Rate

Guwahati ODI: Jasprit Bumrah की गैरमौजूदगी में Nitish Kumar Reddy और गेंदबाजी पर नजरें