By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2020
नयी दिल्ली। आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नहीं चाहते हैं कि दिल्ली वालों को प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) का लाभ मिले, क्योकि इस योजना के नाम में ‘प्रधानमंत्री’ शब्द जुड़ा है। पुरी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पूरे देश में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत 1.03 करोड़ घरों के निर्माण को मंजूरी दी जा चुकी है। लेकिन दिल्ली सरकार नहीं चाहती कि दिल्ली के लोगों को इस योजना का लाभ मिले क्यूँकि इस योजना के नाम में ‘प्रधान मंत्री’ शब्द जुड़ा है। इसलिए इन्होंने इस योजना को दिल्ली में लागू ही नहीं किया।’’