केजरीवाल पर बरसे अमित शाह, कहा- विकास के हर काम में अड़ंगा लगाती है AAP सरकार

By अंकित सिंह | Dec 26, 2019

नयी दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार कोविपक्ष पर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर भ्रम फैलाने और जनता को गुमराह कर राष्ट्रीय राजधानी में शांति का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। वहीं उन्होंने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर जमकर हमला किया। अमित शाह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल नई-नई चीजें करते रहते हैं। उन्होंने एक नई शुरुआत की है, सोचना भी क्यों? बजट भी क्यों देना? भूमि पूजन भी क्यों करना? उद्घाटन भी क्यों करना? किसी का करा कराया है बस उसपर अपने नाम का ठप्पा लगा देना।  

इसे भी पढ़ें: झारखंड विस चुनाव: AAP के सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त, NOTA से भी कम मत मिले

अमित शाह ने कहा कि मैं आज आपको सबसे बड़ा रोड़ा क्या है बताना चाहता हूं। मोदी जी, हरदीप जी द्रुत गति से काम करना चाहते हैं, मगर ये केजरीवाल सरकार जो है वो एक बहुत बड़ा रोड़ा है। केजरीवाल सरकार हर विकास के काम में अड़ंगा लगाती है। केजरीवाल जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का फायदा गरीब लोगों को इसलिए नहीं पहुंचाया, क्योंकि उस योजना के आगे प्रधानमंत्री नाम जुड़ा है। केजरीवाल जी ने भले ही काम नहीं होने दिया, लेकिन दिल्ली की जनता ने लोकसभा चुनाव में सातों सीटें भाजपा की झोली में डाली हैं। 

इसे भी पढ़ें: चुनावी तैयारियों में जुटें केजरीवाल, 100 नयी बसों को दिखायी हरी झंडी

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शाह ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार का समय समाप्त हो गया है और राष्ट्रीय राजधानी में अगली सरकार भाजपा बनाएगी। सीएए के विरोध में हुए प्रदर्शनों पर शाह ने कहा, ‘‘कांग्रेस नीत विपक्ष ने संशोधित नागरिकता कानून पर भ्रम फैलाया। सीएए पर लोगों को गुमराह करके विपक्ष ने दिल्ली के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ दिया।’’नागरिकता संशोधन कानून पर विपक्ष ने दिल्ली की जनता को गुमराह कर, दिल्ली की शांति को भंग किया है। कांग्रेस के नेतृत्व में टुकड़े- टुकड़े गैंग, जो दिल्ली की अशांति के लिए जिम्मेदार है, उसे दिल्ली की जनता ने दंड देना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Sambhal Police ने Barawafat जुलूस से पहले निकाला फ्लैग मार्च, ड्रोन से निगरानी

Katarniaghat में बह रहे 5 Elephants को वन और सिंचाई विभाग ने बचाया

Saman Bird Sanctuary के पास विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं, UP Cabinet ने दी मंजूरी

Dumka में रसोइये की मौत पर BJP MLA देवेंद्र कुंवर समेत नौ पर FIR दर्ज