केजरीवाल ने कोरोना से जान गंवाने वाले सफाईकर्मी के परिवार को सौंपा एक करोड़ का चेक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 संक्रमण के कारण अपनी जान गंवाने वाले एक सफाईकर्मी के परिवार के सदस्यों से शुक्रवार को मुलाकात की और उन्हें अनुग्रह राशि के रूप में एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा। उत्तरी दिल्ली के मजनू का टीला क्षेत्र में संवाददाताओं से केजरीवाल ने कहा कि कोविड-19 ड्यूटी करते समय सफाईकर्मी राजू संक्रमित हो गए थे और दिल्ली के लोगों की सेवा करते हुए उन्होंने अपनी जान दे दी।  

इसे भी पढ़ें: आप सरकार का दावा, केजरीवाल के दिल्ली मॉडल ने कोरोना के हालात में किया सुधार 

उन्होंने कहा,‘‘हमें ऐसे 'कोरोना योद्धाओं' पर गर्व है, जो दिल्ली के नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे रहे हैं।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राजू के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

प्रमुख खबरें

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत