पंजाब के अधिकारियों के साथ केजरीवाल ने की बैठक, भड़का विपक्ष, अमरिंदर ने भगवंत मान को बताया रबड़ स्टैंप

By अंकित सिंह | Apr 12, 2022

पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार चल रही है। इन सबके बीच खबर यह है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की है। दावा तो यह भी किया जा रहा है कि इस बैठक पर भगवंत मान तक मौजूद नहीं थे। बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ केजरीवाल की बैठक को लेकर पंजाब की सियासत गर्म हो गई है। विपक्ष लगातार भगवंत मान पर हमलावर हो चुका है। आरोप लगाया जा रहा है कि पंजाब केजरीवाल के हाथ की कठपुतली बनकर रह गया है। इसी कड़ी में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी ट्वीट कर भगवंत मान पर निशाना साधा है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लिखा कि बुरे की आशंका थी और बुरा ही हुआ। उम्मीद से पहले ही अरविंद केजरीवाल ने पंजाब पर कब्जा कर लिया है। भगवंत मान एक रबर स्टैंप की तरह है जिसकी पहले से ही उम्मीद थी। अब केजरीवाल ने दिल्ली में पंजाब के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करके इसे सही साबित कर दिया है। इसी मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भी ट्वीट किया। अपने ट्वीट में सिद्धू ने लिखा कि चलने दो आंधियाँ हकीकत की, न जाने कौन से झोंके से बहरूपियों के मुखौटे उड़ जाएं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के आईएएस अधिकारियों को तलब किया है। सीएम भगवंत मान की अनुपस्थिति में डिफेक्टो सीएम और दिल्ली के रिमोट कंट्रोल को उजागर करता है। संघवाद का स्पष्ट उल्लंघन, पंजाबी गौरव का अपमान। दूसरी ओर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को यहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से अलग-अलग मुलाकात की। पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के बाद से राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के साथ भगवंत मान की यह पहली मुलाकात थी। भगवंत मान ने राष्ट्रपति के साथ मुलाकात की एक तस्वीर टि्वटर पर साझा करते हुए लिखा, ‘‘माननीय राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी से आज राष्ट्रपति भवन में भेंट की।’’ उपराष्ट्रपति कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान ने आज उपराष्ट्रपति निवास में उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की।

प्रमुख खबरें

हफ्ते की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए रही शानदार, Sensex 411 अंक उछलकर 74,141 पर पहुँचा

Kerala में एक सहकारी बैंक के दो सुरक्षाकर्मी मृत पाए गए

Congress on Maharaja Remark | प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी के शब्दों को दुर्भावनापूर्ण ढंग से तोड़-मरोड़कर पेश किया, महाराजा टिप्पणी पर कांग्रेस की सफाई

इजराइल और हमास के बीच समझौते को लेकर बढ़ते दबाव के बीच बाइडन और नेतन्याहू ने की बात