सत्ता के नशे में हैं केजरीवाल, शराब नीति पर अन्ना ने चिट्ठी लिखकर याद दिलाई 'स्वराज' में लिखी बात

By अभिनय आकाश | Aug 30, 2022

दिल्ली शराब घोटाले पर एक दूसरे पर निशाना साधते आप और बीजेपी की जंग में एक नया ट्विस्ट आ गया है। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आप संयोजक और उनके पूर्व सहयोगी अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। केजरीवाल को संबोधित एक पत्र में अन्ना हजारे ने दिल्ली के सीएम को अपने इंडिया अगेंस्ट करप्शन के दिनों में शराब की दुकानों से संबंधित अपने रुख की याद दिलाई। अन्ना हजारे ने कहा कि आपकी सरकार ने लोगों के जीवन को बर्बाद करनेवाली, महिलाओं को प्रभावित करने वाली शराब नीति बनाई है। आपकी कथनी और करनी में फर्क है। इसके साथ ही उन्होंने आप संयोजक द्वारा लिए गए यू-टर्न पर अफसोस जताया।

अरविंद केजरीवाल ने 'स्वराज' में क्या लिखा है

समस्या: वर्तमान में राजनेताओं की सिफारिश पर अधिकारी शराब की दुकानें खोलने के लिए लाइसेंस देते हैं। वे रिश्वत लेने के बाद लाइसेंस देते हैं। शराब की दुकानों के कारण कई कठिनाइयां होती हैं। लोगों का पारिवारिक जीवन नष्ट हो जाता है। जो इससे सीधे तौर पर प्रभावित हैं उन्हें इस बात के लिए कोई नहीं पूछता कि क्या शराब की दुकानें खोली जानी चाहिए। शराब की दुकानें उन पर थोपी जाती हैं।" 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में LG बनाम केजरीवाल सरकार, विनय कुमार सक्सेना के खिलाफ धरना देंगे AAP विधायक

सत्ता के नशे में हैं केजरीवाल 

इस पर टिप्पणी करते हुए अन्ना हजारे ने लिखा, 'राजनीति में शामिल होने और सीएम बनने के बाद ऐसा लगता है कि आप अपने सिद्धांतों और विचारधारा को भूल गए। इसलिए आपकी सरकार ने दिल्ली में नई शराब नीति बनाई। ऐसा लगता है कि इससे शराब की बिक्री को गति मिलेगी।  हर गली में शराब की दुकानें खोली जा सकती हैं। इससे भ्रष्टाचार में वृद्धि हो सकती है। यह लोगों के हित में नहीं है"। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केजरीवाल सत्ता के नशे में हैं। 

प्रमुख खबरें

शैतान की एक और हार, ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज, कहा- डर से पीछे हट गए

लोकसभा में PM Modi का बड़ा बयान, West Asia संकट पर बोले- Petrol-Diesel की कमी नहीं होगी

Summer Heat में Dehydration बन सकता है जानलेवा, High Blood Pressure के मरीज रहें अलर्ट

कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में कोनेरू हम्पी नहीं खेलेंगी, यूक्रेन की अन्ना मुजिचुक लेंगी जगह