खालिस्तानी आतंकियों से केजरीवाल को खतरा! पंजाब पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की, दिल्ली पुलिस ने किया खारिज

By अंकित सिंह | May 16, 2022

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को खालिस्तानी आतंकियों से खतरा है। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि पंजाब पुलिस ने इस तरह की आशंका जताई है। इन्हीं आशंकाओं के आधार पर पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस को एक पत्र लिखा है जिसमें अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है। हालांकि, पंजाब पुलिस की इस मांग को दिल्ली की ओर से खारिज कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस का दावा है कि केजरीवाल को पहले ही उच्च स्तर की जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा की ‘‘बुलडोजर राजनीति’’ पर केजरीवाल ने अपने विधायकों के साथ की बैठक

गृह मंत्रालय की ओर से इसको लेकर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया गया है। लेकिन दिल्ली पुलिस का कहना है कि अरविंद केजरीवाल के पास फिलहाल पर्याप्त सुरक्षा है। उन्हें दिल्ली पुलिस की उच्च श्रेणी की सिक्योरिटी मिली हुई है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस की ओर से कहा गया है कि गृह मंत्रालय और वीआईपी की सुरक्षा खतरे का नियमित तौर पर आकलन करता रहता है। अगर कभी भी अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में बढ़ोतरी की जरूरत महसूस होगी तो उसे तुरंत बढ़ा भी दिया जाएगा। फिलहाल इस तरह की जरूरत महसूस नहीं हो रही है। 

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।