केजरीवाल की ज्यूडिशियल कस्टडी का आज आखिरी दिन, सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर सुनवाई, राहत नहीं तो क्या विकल्प?

By अभिनय आकाश | Apr 15, 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। केजरीवाल की तरफ से अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी गई है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी 21 मार्च को हुई थी। इसके बाद दिल्ली सीएम ने हाई कोर्ट का रुख किया था। लेकिन वहां से किसी भी किस्म की राहत नहीं मिली थी। 103 पन्नों के दिल्ली हाई कोर्ट के जजमेंट में अरविंद केजरीवाल की तरफ से दी गई तमाम दलीलों को खारिज कर दिया गया था। इसके साथ ही कहा गया था कि देश के आम नागरिक की तरह ही वो हैं। ईडी के पास उनकी गिरफ्तारी के लिए पर्याप्त सबूत हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि सुप्रीम कोर्ट की केजरीवाल की गिरफ्तारी के लिए क्या रुख अपनाता है। 

इसे भी पढ़ें: संजय सिंह का आरोप, तिहाड़ में अरविंद केजरीवाल के साथ नहीं होने दी गई पत्नी सुनीता की फेस टू फेस मीटिंग

केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को उच्च न्यायालय द्वारा दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा देने से इनकार करने के कुछ घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया था। वह फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं और उनकी न्यायिक हिरासत आज खत्म हो रही है। केजरीवाल ने कहा है कि उनकी गिरफ़्तारी स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव और संघवाद र आधारित लोकतंत्र के सिद्धांतों पर अभूतपूर्व हमला है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार