कर्नाटक में भाजपा पर बरसे केजरीवाल, कहा- अगर आपको दंगाई चाहिए तो उनको वोट दे देना

By अंकित सिंह | Apr 21, 2022

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज कर्नाटक दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश में दंगे हो रहे हैं और सब जानते हैं कौन करा रहा है ये देंगे। इस देश के लोग दंगे नहीं, शांति चाहते हैं। अगर आपको दंगाई चाहिए तो उनको वोट दे देना और अगर आपको स्कूल-अस्पताल चाहिए तो मुझे वोट दे देना। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पीएम ने सीबीआई से मेरे आवास पर छापा मरवाया, अधिकारी मेरे बेडरूम में घुस गए लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। आखिरकार पीएम ने मुझे इमानदार सीएम का सर्टिफिकेट दिया। हमारी ईमानदार सरकार है, हमने दिल्ली में बनाई, पंजाब में बनाई, अब हम कर्नाटक में सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि इस साल 4 लाख छात्र निजी स्कूलों से सरकारी स्कूलों में आए। दिल्ली में 2 करोड़ लोगों का इलाज मुफ्त है। पहले 8 घंटे बिजली कटती थी, अब जीरो बिल पर लोगों को 24 घंटे बिजली मिलती है। 

प्रमुख खबरें

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

पत्रकार Ravi Nair की गिरफ्तारी पर Gujarat High Court ने सरकार और Adani Enterprises को भेजा नोटिस

8 साल, कई हार, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार... Asian Games 2026 में Vidarsa ने भारत के लिए जीता सिल्वर

Congress का Election Commission पर हमला, SIR प्रक्रिया को बताया मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश