भाजपा पर बरसे केजरीवाल, कहा- ये अन्ना हजारे जी के कांधे पर बंदूख रख के चला रहे हैं

By अंकित सिंह | Aug 30, 2022

दिल्ली में शराब नीति को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। पिछले कई दिनों से दोनों दल एक दूसरे पर लगातार हमला कर रहे हैं। इन सबके बीच आज अन्ना हजारे ने भी शराब नीति को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिख दिया है। अब इसी पर अरविंद केजरीवाल ने अपनी टिप्पणी दी है। उन्होंने भाजपा पर पलटवार किया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक अन्ना हजारे ने कहा कि वे (भाजपा) कहते रहे हैं कि शराब नीति में घोटाला हुआ है, लेकिन CBI ने कहा कि कोई घोटाला नहीं है। जनता इनकी बात नहीं मान रही है तो अब ये अन्ना हजारे जी के कांधे पर बंदूख रख के चला रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में भ्रष्टाचार का ट्विन टावर है शिक्षा और शराब घोटाला, BJP ने कहा- 400 विद्यालय ऐसे हैं जहां कभी भी हो सकती दुर्घटना

इसके साथ ही अन्ना ने कहा कि मैंने इसके खिलाफ उनको पहली बार चिट्ठी लिखी। जब मैं विरोध कर रहा था तो वो मुझे अपना 'गुरु' कहते थे, अब वो भावनाएं कहां हैं? सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर उनकी सरकार की नयी आबकारी नीति की निंदा की है और लिखा है कि मुख्यमंत्री ‘सत्ता के नशे में चूर लगते हैं’। हजारे ने यह भी कहा है कि एक ऐतिहासिक आंदोलन को नुकसान पहुंचाने के बाद जन्मी पार्टी अब दूसरे दलों के रास्ते पर है, जो पीड़ादायी है। हजारे ने कहा कि नयी नीति से शराब की बिक्री और खपत को बढ़ावा मिलेगा तथा भ्रष्टाचार भी बढ़ेगा। 

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह