8 तारीख को होगा केजरीवाल के कुशासन का अंत, नरेला में बोले अमित शाह- आप-दा' मुक्त हो जाएगी दिल्ली

By अभिनय आकाश | Jan 26, 2025

दिल्ली के नरेला में अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि आज 76वां गणतंत्र दिवस है और 75 साल पूरा कर हमारा संविधान 76वें साल में प्रवेश कर रहा है।  इन 75 वर्षों में देश की जनता ने देश के लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत किया है। ये लोकतंत्र का ही कमाल है कि एक गरीब चाय वाले का बेटा तीसरी बार प्रधानमंत्री चुनकर आया है। ये लोकतंत्र का ही कमाल है कि एक गरीब आदिवासी की बेटी बहन द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनी हैं, एक सामान्य जाट किसान का बेटा भारत का उप-राष्ट्रपति बना है और इससे पहले एक एक गरीब दलित का बेटा श्री राम नाथ कोविंद जी राष्ट्रपति बने थे। केजरीवाल के कुशासन का अंत 8 तारीख को होगा।

इसे भी पढ़ें: Vivek Agnihotri की अगली फिल्म The Delhi Files का टीजर जारी, Mithun Chakraborty का पहला लुक भी सामने आया

केजरीवाल के शासन के दौरान दिल्ली बद से बदतर हो गई। 10 साल में, देश के कई राज्य जहां पर डबल इंजन की सरकार बनी, वो कहां से कहां पहुंच गए, लेकिन दिल्ली को जलभराव, गंदे पानी, कूड़े से जूझना पड़ रहा है। इन्होंने (AAP) न केवल अव्यवस्थाएं फैलाई हैं, बल्कि हमारे पूर्वांचलियों का अपमान भी किया है। ये कहते हैं कि पूर्वांचली फर्जी वोटर हैं।  केजरीवाल जी क्या बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड से आए मेरे भाई-बहनों को दिल्ली में वोट देने का अधिकार नहीं है? देशभर में सभी को 'आयुष्मान भारत योजना' के तहत पांच लाख तक का इलाज मुफ्त मिल रहा है, लेकिन केजरीवाल जी के कारण दिल्ली के लोगों को ये फायदा नहीं मिल रहा है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के चुनाव को केजरीवाल ने बताया देश बचाने का चुनाव, कहा- जनता तय करे कहां खर्च हो टैक्स का पैसा

लेकिन दिल्ली वालों, चिंता मत करो, आप-दा जाने वाली है कमल आने वाला है। हम पांच लाख नहीं, 10 लाख तक का इलाज मुफ्त देंगे। इन्होंने (आप) झूठ बोलकर वोट बटोरा और आगे बढ़ने का काम किया है। AAP का मतलब है- अवैध आमदनी वाली पार्टी... दिल्ली के पैसों से ये (आप) पंजाब, गुजरात, गोवा... का चुनाव लड़ते हैं।

प्रमुख खबरें

झांसी में TTE से मारपीट और HHT मशीन तोड़ने पर तीन यात्री अरेस्ट

Yemen में दो हफ्तों से फंसे 19 भारतीय नाविकों को बचाया गया, वतन वापसी शुरू

Emmanuel Macron और Anthony Albanese समेत वैश्विक नेताओं ने दी Diwali की बधाई, शांति की कामना की

Israel के राष्ट्रपति ने Gadi Eisenkot को 67 सांसदों के समर्थन के बाद सौंपी सरकार बनाने की कमान