केजरीवाल ने पांच साल के भीतर दिल्ली में बेरोजगारी खत्म करने का वादा किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए दो सप्ताह से भी कम समय शेष है और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को अगले पांच वर्षों के भीतर राष्ट्रीय राजधानी में बेरोजगारी को खत्म करने का संकल्प जताया।

अपनी सरकार के पिछले काम पर प्रकाश डालते हुए केजरीवाल ने दावा किया कि पंजाब में आप सरकार ने दो साल से भी कम समय में 48,000 सरकारी नौकरियां प्रदान कीं और युवाओं के लिए तीन लाख से अधिक निजी क्षेत्र की नौकरियों की सुविधा प्रदान की।

उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि रोजगार कैसे पैदा किया जाता है और हमारे इरादे नेक हैं। लोगों के समर्थन से हम अगले पांच साल में दिल्ली से बेरोजगारी खत्म कर देंगे।’’

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पांच फरवरी को होना है और नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे। आप दिल्ली में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश में है, लेकिन उसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से कड़ी टक्कर मिल रही है।

प्रमुख खबरें

क्या ERO के अधिकार छीने गए? Voter List के SIR नियमों और Form 6 में बदलाव की वैधता पर पूर्व चुनाव आयुक्त Ashok Lavasa ने उठाए सवाल

हस्तरेखा में मध्यमा के नीचे शनि पर्वत और भाग्य रेखा से तय होता है साढ़ेसाती का प्रभाव

Avengers Endgame Encore की भारत में तूफानी वापसी: प्री-सेल्स में ही कमाए ₹4.45 करोड़, Doomsday की झलक देखने उमड़े फैंस

नेशनल अवॉर्ड मिलते ही लालबागचा राजा के दर पर पहुंचे Kartik Aaryan, बप्पा के चरणों में समर्पित किया पदक